English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-10 133708

सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court) ने केंद्र सरकार (Central Government) को सलाह देते हुए कहा है कि देशद्रोह यानी सिडिशन कानून के इस्‍तेमाल से बचना चाहिए जब तक कि इस मामले सरकार खुद कोई फैसला नहीं ले लेती।

 

Also read:  देश में 310 रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध है ई-कैटरिंग सेवा, 596 ट्रेनों में 3,081 पीओएस मशीनें उपलब्ध

इस संबंध में बुधवार को जवाब दाखिल करने का निर्देश भी दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार के उस हलफनामे की तारीफ की जिसमे लिखा है की केंद्र सरकार धीरे धीरे अंग्रेजों के ज़माने का कानून खतम कर रही है। इसी क्रम में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशद्रोह कानून पर भी विचार कर रहे है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की मंशा की तारीफ की। लेकिन साथ ही साथ सरकार से पूछा कि इस कानून पर सरकार कब तक कोई फैसला ले लेगी और तब तक इस कानून का गलत इस्तेमाल न हो ये कैसे सुनिश्चित किया जायेगा।

Also read:  कुवैती नागरिक और बांग्लादेशी प्रवासी एक लड़ाई में शामिल