English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-30 163804

उत्तरप्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली 69000 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यार्थियों के द्वारा लगातार सरकार के खिलाफ लंबे समय से प्रदर्शन किया जा रहा है।

 

आज भी लखनऊ के परिवर्तन चौक पर अभ्यर्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया और सड़क को भी जाम करने की कोशिश की। अभ्यर्थी द्वारा लगातार सरकार पर परीक्षा में कम आरक्षण देने का आरोप लगाया जा रहा है।

Also read:  श्रीलंका की आर्थिक मदद करने पर पूर्व क्रिकेटर जयसूर्या ने पीएम मोदी का जताया आभार

पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की

 

परिवर्तन चौक पर चल रहे प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया और पुलिस ने अभ्यर्थियों से शांतिपूर्वक तरीके से हटने की अपील की लेकिन जिसके बाद भी कई अभ्यर्थी उग्र हो गए और पुलिस के जवानों के साथ ही धक्का मुक्की करने लग गए। पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए हल्का लाठी चार्ज का भी प्रयोग किया।

Also read:  RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने राज्य सरकारों से कर्ज संबंधित मुद्दों के समाधन का रास्ता तलाशने को कहा

अभ्यर्थियों की ये है मांग

 

अभ्यर्थियों ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 एवं आरक्षण नियमावली 1994 का सही तरीके से पालन नहीं किया गया है जिस कारण इस भर्ती प्रक्रिया में 19 हजार के करीब सीटों पर आरक्षण घोटाला हुआ है लेकिन सरकार कुछ सीटें देकर इस मामले को शांत करना चाहती है जो पूरी तरह से गलत है।

Also read:  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगाया बड़ा आरोप, फ्लाइंग किस देकर गए’ भाजपा की 6 महिला सांसदों ने मामले की शिकायत स्पीकर से की

 

आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों के मुताबिक 19 हजार के करीब सीटों पर आरक्षण का घोटाला हुआ है लेकिन सरकार 6800 सीट देकर इस मामले को शांत करना चाहती है। बता दें कि सरकार द्वारा जारी की गई 6800 की लिस्ट पर लखनऊ हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने 26 जनवरी को पूरी तरह से रोक लगा दी है।