English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-12 143649

जेपी नड्डा सड़क मार्ग से माउंट आबू पहुंचेंगे और पार्टी के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के समापन दिवस पर एक सत्र को संबोधित करेंगे। तीन दिवसीय यह शिविर रविवार को शुरू हुआ था।


भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार सुबह दिल्ली से उदयपुर पहुंचे। वे सिरोही जिले के माउंट आबू में बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। यहां तीन दिवसीय यह शिविर रविवार को शुरू हुआ था, जिसका आज आखिरी दिन है।

Also read:  UAE-India travel: 200 किलो सामान सीमा, Dh440 टिकट किराया; यात्री जहाज के 2023 में लॉन्च होने की उम्मीद है

सतीश पूनिया ने किया स्वागत

पार्टी सूत्रों के मुताबिक जेपी नड्डा उदयपुर के डबोक हवाईअड्डे पहुंचे जहां प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कई कार्यकर्ता हवाई अड्डे के बाहर मौजूद थे।

सत्र को करेंगे संबोधित

नड्डा सड़क मार्ग से माउंट आबू पहुंचेंगे और पार्टी के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के समापन दिवस पर एक सत्र को संबोधित करेंगे। तीन दिवसीय यह शिविर रविवार को शुरू हुआ था। पार्टी के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों के लिए आयोजित शिविर में केंद्रीय स्तर के नेताओं ने विभिन्न सत्रों को संबोधित किया।

Also read:  कटारा ने चार आभासी प्रदर्शनियां आयोजित की

चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी

बता दें कि राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अभी से एक्टिव हो गई है। पार्टी प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इसी के मद्देनजर बीजेपी ने सिरोही के माउंट आबू में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है।

Also read:  नगर निगम चुनाव में आप ने बीजेपी को किया पस्त, आठ सीटों पर जमाया कब्जा