English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-12 203153

महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) सरकार का हिस्सा रही शिवसेना (Shiv Sena) ने एनडीए (NDA) की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सपोर्ट करने का ऐलान किया है।

 

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि मुर्मू का समर्थन भाजपा का समर्थन नहीं है। इसके बावजूद जानकार शिवसेना के इस कदम को एनडीए से नजदीकी के तौर पर देख रहे हैं। दरअसल, शिवसेना से एकनाथ शिंदे गुट की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे के सामने पार्टी को बचाए रखने की चुनौती है। ऐसे में भाजपा से नजदीकी बढ़ाकर हिंदुत्व छोड़ने से नाराज हुए शिवसेना नेताओं को भी साधा जा सकेगा। यही वजह है कि महाविकास अघाड़ी के घटक दलों के बीच शहरों के नाम बदलने को लेकर भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान कर शिवसेना ने महाविकास अघाड़ी से दामन छुड़ाकर भाजपा से नजदीकी बड़ा रही है।

Also read:  हरिद्वार हेट स्पीच पर बोले राहुल गांधी हिंदुत्वादी हमेशा नफरत और हिंसा फैलाते

भाजपा ने की सराहना

दरअसल, शिवसेना के सांसदों ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से अनुरोध किया था कि द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला है, लिहाजा हमें सपोर्ट करना चाहिए। राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में शिवसेना के सांसदों का भरी मीटिंग में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से अनुरोध करना यह सब दिखाता है कि शिवसेना के सांसद बीजेपी के साथ जाने में ज्यादा महफूज महसूस कर रहे हैं। शिवसेना के सांसद विनायक राउत ने कहा कि हम सब ने मांग रखी कि द्रौपदी मुर्मू का हमें समर्थन करना चाहिए। वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने शिवसेना के इस रुख का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू एक सुशिक्षित आदिवासी महिला हैं शिवसेना अगर उनको समर्थन देती है तो यह बहुत अच्छी बात होगी।

Also read:  कुवैत में पिछले सप्ताह बूस्टर खुराक के साथ लगभग 90,000 टीकाकरण किए गए

कांग्रेस ने कसा तंज

द्रौपदी मुर्मू के बहाने शिवसेना के भीतर पूर्व मुख्यमंत्री के ऊपर बढ़ रहे दबाव पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने ट्वीट कर तंज कसा है। कहा कि पहले शिवसेना प्रमुख आदेश देते थे सांसद मानते थे। अब सांसदों ने दबाव बना दिया है शिवसेना प्रमुख के ऊपर यह नए तरीके का बदलाव है। यानी साफ है कि जिस तरीके से शिवसेना के विधायक टूटे हैं। अब पार्टी प्रमुख को लगता है कि अगर सांसदों के मन की बात नहीं सुनी तो पार्टी को संसद में भी बगावत का सामना करना पड़ेगा। यही वजह है कि उद्धव ठाकरे सांसदों के आगे झुक गए हैं।

Also read:  चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चन्नी का पंजाब के किसानों को तोहफा, 2 लाख तक का कर्ज माफ