English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-01 094722

म्यांमार की राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा परिषद ने रविवार को देश में लागू आपातकाल की अवधि छह महीने और बढ़ाने का फैसला किया। परिषद ने कहा कि बहुदलीय आम चुनाव के लिए आवश्यक।

 

म्यांमार की राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा परिषद ने रविवार को देश में लागू आपातकाल की अवधि छह महीने और बढ़ाने का फैसला किया। परिषद ने कहा कि बहुदलीय आम चुनाव के लिए आवश्यक तैयारियों हेतु यह निर्णय लिया गया है।

Also read:  15 से 18 उम्र वाले कोविन ऐप या ऑन-साइट स्लॉट बुकिंग कर सकेंगे; 3 जनवरी से लगेगी वैक्सीन 10वीं का ID कार्ड भी मान्य होगा

 

उल्लेखनीय है कि म्यांमार के 2008 के संविधान के अनुसार देश की आपातकाल की स्थिति को दो साल तक लागू किया जा सकता है। पहली बार में आपातकाल एक साल के लिए लागू किया जा सकता है। इसके बाद छह-छह महीने करके दो बार इसे विस्तार दिया जा सकता है।

Also read:  सतीश कौशिक के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़, नहीं कर पा रहे हैं यकीन

म्यांमार के कार्यवाहक राष्ट्रपति यू म्यिंट स्वे ने पिछले साल एक फरवरी को एस साल के लिए आपातकाल लागू करने की घोषणा की थी और रक्षा सेवाओं के कमांडर-इन-चीफ सीनियर जनरल मिन आंग हलिंग को राज्य की शक्ति सौंप दी थी। यहां पर इस साल 31 जनवरी को राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा परिषद ने आपातकाल की स्थिति को छह महीने के विस्तार की घोषणा की थी।

Also read:  Nuh Violence : नूंह हिंसा को लेकर दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान, कहा- यात्रा के आयोजकों ने प्रशासन को पूरी जानकारी नहीं दी थी जिसकी कमी के कारण हुई हिंसा