English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-03 105553

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। आज दौरे के अंतिम दिन वह गुजरात के सुरेंद्रनगर में ग्राम सरपंचों की एक सभा में हिस्सा लेंगे।

 

गुजरात में कुछ ही महीनों में चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों के मद्देनजर आप अपनी जमीन तैयार करने में जुटी है। पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा कि केजरीवाल, सरपंचों और ग्रामीण नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने वाले ई-ग्राम केंद्रों में कार्यरत ‘ग्राम कंप्यूटर उद्यमियों’ की एक ‘टाउनहॉल’ बैठक में भाग लेंगे। बयान के मुताबिक, गुजरात का दौरा समाप्त करने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री शाम को सूरत जाएंगे, जहां वह गणेश पंडाल में ‘आरती’ में शामिल होंगे।

Also read:  AIADMK foundation day : पार्टी मुख्यालय पर भारी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

यह पंडाल सीमाड़ा नाका इलाके में पार्टी कार्यालय के बाहर स्थापित किया गया है और इसे ‘आप का राजा’ नाम दिया गया है। केजरीवाल राजकोट में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे। केजरीवाल ने इससे पहले शुक्रवार को देवभूमि द्वारका का दौरा कर भगवान द्वारकाधीश के मंदिर में दर्शन किया था और एक जनसभा को संबोधित किया था।

Also read:  कृषि कानूनों के खिलाफ आज देशभर में किसानों का 'चक्का जाम',शॉर्ट नोटिस पर बंद हो सकते हैं ये 12 मेट्रो स्टेशन