English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-29 081339

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों तक हुई बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि बारिश के बाद तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी देखने के मिली हैं।

 

हालांकि रात के मौसम में पहले के मुकाबले काफी बदलाव आया है, लेकिन दिन अभी भी गर्म बना हुआ है. यही वजह है कि लोगों के अभी तक ऐसी, कूलर पंखों से छुटकारा नहीं मिल रहा है। अब चूंकि अक्टूबर शुरू होने वाला है। ऐसे में लोगों को मौसम में होने वाले बदलाव की ज्यादा अपेक्षा है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो देश के दक्षिणी पूर्वोत्तर के राज्यों में इस समय झमाझम बारिश हो रही है।

Also read:  ओमान में 50,000 से अधिक आक्रामक पक्षी समाप्त हो गए

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा समेत कुछ इलाकों में आज से तीन अक्टूबर ती हल्की व मध्यम बारिश होगी। जबकि झारखंड उप-हिमालयी वेस्ट बंगाल पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में भारी बारिश की संभावना जताई गई ह।. इसके अलावा त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय असम के अलावा भी कई राज्यों में हल्की व मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है। उत्तर भारत की अगर बात करें तो नॉर्थ-वेस्ट भारत के साथ ही साथ देश के दूसरे हिस्सों में भी मानसून एक बार फिर वापसी कर सकता है।

Also read:  प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से किया इंकार, ट्वीट कर दी जानकारी