English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-18 103053

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सोसायटी में आवारा कुत्ते के काटने से सात महीने के बच्चे की मौत हो गई। घटना सोमवार की है। कुत्ते के हमले के बाद बच्चे को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

 

हमला ऐसा था कि इसमें बच्चे की आंत को कुत्ते ने बाहर खींच लिया था। इसके बाद आननफानन में बच्चे को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही उसका ऑपरेशन भी किया गया जो असफल साबित हुआ।

Also read:  भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 11,649 नए COVID-19 केस, 90 की मौत

बच्चे की अस्पताल में मंगलवार सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये बच्चा एक मजदूर का था जो किसी निर्माण कार्य के सिलसिले में सोसायटी में था। इससे पहले पूरी रात बच्चे की हालत नाजुक बनी रही और वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ता रहा। ये पूरी घटना नोएडा के सेक्टर-100 के लोटस बुलेवर्ड (Lotus Boulevard) की है। घटना के बीच सोसायटी के नाराज लोग एकत्र हो गए और नोएडा प्राधिकरण से मामले में कार्रवाई की मांग की।

Also read:  कथावाचक पंडित धरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भजन गायिका शिवरंजनी तिवारी काफी चर्चा में, शिवरंजनी तिवारी उत्तराखंड के गंगोत्री से गंगाजल लेकर बागेश्वर धाम के लिए निकली

इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में सोसायटी के एक निवासी का हवाला देते हुए बताया है कि सोसायटी के बेसमेंट में कई आवारा कुत्ते रहते हैं। उन्हें सोसायटी के अंदर भी कुछ लोगों द्वारा खिलाया जाता है।
इस निवासी ने आगे बताया कि सोसायटी में एक निर्माण कार्य चल रहा है जिसके कारण मजदूर अपने 7 महीने के बच्चे के साथ वहां था।

Also read:  दिल्ली में इस बार पटाखे मुक्त बनेगी दिवाली, सरकार ने जनवरी तक ऑनलाइन ब्रिकी पर लगाई रोक

उसने कहा, ‘सोसायटी में आवारा कुत्ते द्वारा किसी पर हमले की ये पहली घटना नहीं है। ऐसा हर 3-4 महीने में होता है। हमने इस बारे में नोएडा प्राधिकरण और एएओ को भी शिकायत की है, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।’ फिलहाल नोएडा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।