English മലയാളം

Blog

n44238752816685805856044db873964cfd6942a023ce27be331416cba77e95ef8d71d1bfecc59f9dbbc969

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के गौरीपट्टनम में एक दवा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।

जिला कलेक्टर माधवी लता ने मृतक के परिजनों को 20-20 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

प्रबंधन की चूक के कारण हुआ विस्फोट

विस्फोट का कारण प्रबंधन की चूक को बताया जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा 16 नवंबर को गौरीपट्टनम स्थित विजन ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड में तब हुआ जब कर्मचारी तकनीकी समस्या का समाधान कर रहे थे। जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “पाइपलाइन में एक तकनीकी समस्या थी जहां पानी और रसायनों का पुनर्नवीनीकरण किया जाता है। डिप्टी मैनेजर, शिफ्ट इंचार्ज और केमिस्ट काम पर थे, जब उच्च तापमान के कारण दबाव की वजह से पाइपलाइन में विस्फोट हो गया”।

Also read:  India Coronavirus Update: भारत में कोरोनावायरस केस अपडेट : भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 11,610 नए COVID-19 केस, 100 की मौत

शरीर के अंदर घुसे कांच के टुकड़े

पुलिस ने बताया कि विस्फोट इतना तेज था कि कांच के टुकड़े और टीन की चादरें तीनों के शरीर के अंदर जा घुसी। तीनों को कोवुरु के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस बीच गृह मंत्री टी वनिता ने अस्पताल का दौरा कर अधिकारियों से हादसे के बारे में जानकारी ली है।

Also read:  रूस ने 47 बाद लूना-25 के रूप में अपना अभियान लॉन्च कर दिया, चंद्रयान-3 और लूना-25 दोनों चांद के दक्षिणी हिस्से पर उतरेंगे

TOP 10 News: जी-20 में पीएम मोदी ने रखी कई मुद्दों पर अपनी बात, पहली ग्लोबल स्किल समिट दिल्ली में हुई आयोजित

मिजोरम का खदान ढहने से 11 मजदूरों की मौत

14 नवंबर को मिजोरम के हनथियाल जिले में पत्थर का खदान ढहने से 12 मजदूर दब गए थे। असम राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) स्थानीय पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने रेस्कयू ऑपरेशन शुरू किया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान 11 मजदूरों के शव बरामद किए गए थे। बता दें कि बचाव अभियान अभी भी जारी है। एनआईए के मुताबिक हनथियाल के अतिरिक्त उपायुक्त सैजिकपुई ने मंगलवार रात को जानकारी दी की सर्च ऑपरेशन के बाद मलबे से तीन और शव बरामद किए गए हैं।

Also read:  15 मार्च में शुरू होगी नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

नीट-पीजी सीट आरक्षण पर SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब, परीक्षा की प्रक्रिया पर हलफनामा दाखिल करने को कहा