English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-01-25 113110

झारखंड के दुमका के रामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिक आदिवासी लड़की के साथ गैंग रेप की घटना सामने आई है।वारदात 14 जनवरी की बताई जा रही है। मगर, इसकी जानकारी अब सामने आई है।

सोहराय मनाने लड़की पास के गांव गई थी। देर शाम घर लौटने के दौरान रास्ते मे पांच लड़कों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद जबरन उठाकर उसे पास की झाड़ियों की तरफ ले गए. वहां बारी-बारी से उसका रेप किया। बाद में वे दरिंदे बेहोशी हालत में नाबालिग को वहीं छोड़कर भाग गए। होश आने पर वह किसी तरह घर पहुंची लड़की ने डर से अपने घर वालों को घटना की जानकारी नहीं दी।

Also read:  वेस्ट बे और दोहा कॉर्निश में शनिवार को होगा एयर शो

दो दिन बाद भी हालत नहीं सुधरने पर बताई पूरी कहानी

दो दिन बाद भी उसकी स्थिति नहीं सुधरी, तो घर वालों ने उसे पूछताछ की। तब बच्ची ने अपने साथ हुई हैवानियत की बात घर वालों को बताया। घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची के परिजन सकते में आ गए। वे तुरंत बिना पुलिस को सूचना दिए बच्ची को दुमका के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।

Also read:  ढोफ़र में एशिया हॉकी कप में बीस टीमें भाग लेती हैं

अस्पताल से पुलिस-प्रशासन को मिली घटना की जानकारी

बच्ची की हालत देखने के बाद डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। बच्ची के अस्पताल में भर्ती होने के बाद ही पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी हुई। मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

Also read:  देश में सबकुछ ठीक नहीं, कांग्रेस ने लिया भारत जोड़ो यात्रा का क्रेडिट- RSS के दत्तात्रेय होसबोले

रामगढ़ पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक पीड़ित बच्ची और उसके परिजन का बयान नहीं हो पाया है। इसलिए बच्ची से हैवानियत करने वाले दरिदों की न तो पहचान हो पाई और न ही अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की जा सकी है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।