English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-02-02 141602

पार्टी द्वारा टिकट मिलने के बाद तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने एक ट्वीट किया। उन्होंन पीएम मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि अगर गुरु का हो साथ तो फिकर की क्या बात! अपने नेताओं से ज्ञान प्राप्त करना हमेशा एक आशीर्वाद होता है। कोई अनुमान है कि हम क्यों हंस रहे हैं?

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन उस वक्त पूरे देश में छा गए थे, जब उनकी एक स्पीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वो नागालैंड के लोगों के प्रति भारत के दूसरे हिस्सों में चल रही सोच को लेकर बात की थी। करोड़ों लोगों ने उनके इस भाषण के वीडियो को देखा था।

Also read:  LIC में बड़े बदलाव की तैयारी, पॉलिसीधारकों को लाभांश के मोर्चे पर लग सकता झटका

41 वर्षीय तेमजेन इमना अलॉन्ग नागालैंड बीजेपी (Nagaland BJP President) के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उनको साल 2018 के विधानसभा चुनाव में अलोंग टाकी सीट से टिकट दिया गया था। वो 2018 से सरकार में उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं।

Also read:  केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जेल में की गई पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कटघरे में खड़ा किया

तेमजेन इम्ना अलोंग (Temjen Imna Along) 2018 में नागालैंड विधान सभा (Nagaland Assembly) के लिए अलोंटकी (मोकोकचुंग) निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे। राजनीति में आने से पहले, तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने 1999 में सिटी कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड कॉमर्स दीमापुर से कॉमर्स स्ट्रीम में अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी की।

Also read:  राज्यसभा में बोले अमित शाह-"गोधरा कांड को दुर्घटना बताने की हुई थी साजिश कहावत है राजनीति में मुद्दे कभी भी मरा नहीं

इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन ने कैप्शन में लिखा कि अब ये कौन आ गया बीच में खाली थाली लेके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन आए दिन मजेदार ट्वीट करते रहते हैं और लोग उनके ट्विट को पसंद भी खूब करते हैं।