राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संविदा स्टाफ नर्स की भर्ती परीक्षा पेपर लीक को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। सीएम गहलोत ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए कहा कि पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द की गई है।
बीते दिनों गुजरात जम्मू कश्मीर एवं अन्य राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय है। पेपर लीक की देशव्यापी समस्या का समाधान निकालने की आवश्यकता है। सीएम गहलोत ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या भाजपा मध्यप्रदेश में पेपर लीक की सीबीआई जांच करवाएगी।
Also read: Padam Award: तीन हस्तियों ने ठुकराए पदम पुरस्कार, जानें किन शख्शियत ने लेने से किया इनकार