English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-09 173340

मिलनाडु में बिहारी मजदूरों (Attack On Bihari Workers) पर तथाकथित हमले की खबर सामने आने के बाद सियासत तेज ही होती जा रही है।

अब इस मामले पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) ने उत्तर भारत के भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में और कोई नहीं बल्कि उत्तर भारत के भाजपा नेता अफवाह फैला रहे हैं और माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इस मामले पर सख्त हैं इस तरह की फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Also read:  नेशनल डे सेलिब्रेशन कचरे को साफ करना शुरू हो जाता है

मेरी सरकार के खिलाफ साजिश रची जा रही: स्टालिन

सीएम एमके स्टालिन (MK Stalin) ने अपनी सरकार के खिलाफ एक राजनीतिक रूप से प्रेरित साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि 2024 चुनाव से पहले भाजपा हमारी पार्टी के खिलाफ साजिश रचना चाहती है। उन्होंने विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

तमिलनाडु पूरे भारत के लोगों का घर: स्टालिन

स्टालिन(MK Stalin) पिछले हफ्ते अपने जन्मदिन समारोह के दौरान की गई टिप्पणियों का जिक्र कर रहे थे, जिसमें उन्हें विपक्ष का प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने की मांग की गई थी। स्टालिन ने आज कहा कि उनका राज्य पूरे भारत के लोगों का घर है और ‘तमिल भाईचारे से प्यार करते हैं। यह यहां के उत्तरी राज्य के भाइयों को अच्छी तरह से पता है।

Also read:  बृजेश पाठक ने ओमप्रकाश राजभर को अटल बिहारी बाजपेई फाउंडेशन का सह अध्यक्ष नियुक्त किया

मैंने भाजपा के खिलाफ बोला तो उन्होंने अफवाह फैलानी शुरू कर दी

स्टालिन ने कहा कि आप इस साजिश को समझ सकते हैं यदि आप ध्यान दें कि यह (अफवाहें फैलाना) उस दिन किया गया था जब मैंने भाजपा के खिलाफ एकजुट, राष्ट्रीय स्तर के गठबंधन की आवश्यकता के बारे में बात की थी। कुछ लोगों ने नकली वीडियो बनाए और झूठी खबरें फैलाईं। भाजपा के सदस्य उत्तर भारतीय राज्यों के लोगों ने बुरी नीयत से ऐसा किया।

Also read:  सुप्रीम कोर्ट के सबसे बड़े फैसले को सुन 4365 परिवारों में खुशी की लहर