English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-04-03 115502

 पुणे जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता हसन मुश्रीफ से संबंधित नौ ठिकानों पर सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है। इन छापों के बारे में अभी तक ईडी ने अधिकृत जानकारी नहीं दी है।

 

Also read:  हिमाचल में कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र किया जारी, 1 लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया जाएगा

ईडी हसन मुश्रीफ और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है। ईडी की टीम ने कोंढवा, कोरेगांव पार्क, सैलिसबरी पार्क, नाना पेठ, भंडारकर रोड, शिवाजी नगर, गणेश पेठ, हड़पसर, सिंहगढ़ इलाकों में सुबह दबिश दी।

Also read:  दिल्ली के सीएम का बड़ा एलान- केंद्र ने नहीं दी तो हम फ्री में उपलब्ध कराएंगे कोरोना वैक्सीन

हसन मुश्रीफ के बिजनेस पार्टनर और ब्रिक्स कंपनी के निदेशक चंद्रकांत मधुकर गायकवाड़, पुणे के मशहूर बिजनेसमैन विवेक गावने, सीए जयेश दुधेडिया के घर और कार्यालयों पर भी ईडी की टीम पहुंची है। ईडी सभी ठिकानों में दस्तावेज खंगाल रही है। उल्लेखनीय है कि मुश्रीफ के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने 100 करोड़ रुपये के घोटाले की शिकायत ईडी को दी थी।

Also read:  कुत्ते की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, बाइक से बांधकर घसीटा व सुनसान इलाके में ले जाकर फेंका