English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-04-13 115526

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की।

विपक्षी नेताओं की इस मुलाकात पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने नीतीश कुमार की राहुल गांधी के साथ मुलाकात वाली तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘और न जाने किस-किस के सामने झुकेंगे नीतीश कुमार।’

भाजपा नेताओं ने बोला हमला

भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने भी विपक्षी नेताओं की इस मुलाकात पर निशाना साधा और ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘एक निरर्थक समूह, जो उन्हें महाभारत के कौरवों की याद दिलाता है। अच्छी कोशिश की है कांग्रेस ने लेकिन आप पहले से जानते हैं कि विजेता कौन है!’ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी विपक्षी एकता पर तंज कसा और कहा कि यह भ्रष्टाचार में डूबी पार्टियों का ठगबंधन है।

Also read:  Coronavirus Vaccine: इन पांच कोरोना वैक्सीनों पर टिकी सरकार की उम्मीदें, जारी है परीक्षण