नोएडा में आवारा कुत्तों के एक गैंग ने एक महिला पर हमला कर दिया है जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में आवारा कु्त्ते को बार-बार महिला पर हमला करते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना नोएडा के सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी के एक पार्क में घटी है। घटना के वक्त महिला अपने पालतु कुत्ते को लेकर वॉक पर निकली थी।
ग्रेटर नोएडा से ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जिसमें पालतु कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक मालिक को आवारा कुत्तों ने काट लिया है। इस घटना का भी वीडियो सामने आया है जिसमें पालतु कुत्ते के मालिक के पैर पर चार जगह निशान पड़े है और क्लिप में वह टीका लगाने की बात कर रहा था।
शहर की सबसे वीवीआईपी सोसाइटी को में शामिल सेक्टर 78 महागुन सोसाइटी में लावारिस कुत्तों ने महिला पर इस तरह हमला किया। वीडियो 17 फ्लोर पर खड़े एक व्यक्ति ने बनाया। लगातार घटनाएं बढ़ रही जिम्मेदार मौन है। कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। @dmgbnagar @noida_authority @Noida7x pic.twitter.com/Z3XpQvEx2H
— lal singh (@lalclicks) April 19, 2023
वीडियो में क्या दिखा
वायरल हो रहे इस क्लिप में यह देखा गया है कि एक महिला एक पार्क में अपने पालतु कुत्ते के साथ खड़ी है। इसी बीच आवारा कुत्तों द्वारा हमला होता है और वह चिल्लाते हुए अपने कुत्ते को गोद में उठाती है और वहां से भागने लगती है। वीडियो में यह देखा गया है कि महिला जहां-जहां जा रही है आवारा कुत्ते उसका पीछा कर रहे है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एस एस्पायर सोसाइटी बढ़ रहा आवारा कुत्तों आतंक। सोसाइटी में रहने वाले एक निवासी पर देर रात कुत्ते ने किया हमला, पालतू कुत्ते को उनके चंगुल से बचाया। लगातार 12वी घटना, जिम्मेदार चुप है।@Live_Hindustan@CeoNoida @OfficialGNIDA pic.twitter.com/o3HPXWonsI
— siddharth agarwal (@siddharth2596) March 11, 2023
क्लिप में यह देखा गया है कि महिला चिल्लाते हुए दौड़ रही है और कुत्ते उसका पीछा कर रहे है। ऐसे में काफी दूर जाने के बाद महिला ने किसी तरीके से कुत्तों से पीछा छुड़ाया है और फिर आवारा कुत्तों को महिला के पास से भागते हुए देखा गया है। वहीं एक दूसरे मामले में एक पालतु कुत्ते के मालिक को देखा गया है जो अपनी डॉगी को हाथ में लिए हुए अपने पैरों पर लगे निशान को दिखा रहा है। वीडियो में उसके पैर पर चार निशान दिखाई दे रहे है और उसमें कुत्ते काटने से बचने वाला टीका लगाने की बात मालिक द्वारा कहा जा रहा है।