English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-05-04 110456

जदयू नेता मनीष सिंह ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के खिलाफ पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष परिवाद दायर किया है। सावंत पर यह मुकदमा पिछले दिनों की उनकी एक टिप्पणी के लिए किया गया है।

जदयू नेता मनीष सिंह ने कहा कि भारत के संविधान के समक्ष हर भारतीय को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। देश के किसी भी हिस्से में हम जाकर रह सकते हैं लेकिन भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपने प्रदेशों में दूसरे राज्य के लोगों को अपमानित करते हैं।

Also read:  इंदौर सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम ने लिया बड़ा एक्शन, विक्रेता और भंडारण करने वालों के खिलाफ एफआईआर कराने के दिए निर्देश

मनीष के मुताबिक सावंत ने कहा था कि गोवा में होने वाले 90 प्रतिशत अपराध के लिए यूपी और बिहार के मजदूर जिम्मेवार हैं। न्यायालय ने इस पर तत्काल कोई आदेश नहीं दिया है। इससे पहले भी सावंत की टिप्पणी को लेकर जदयू और राजद ने कड़ा प्रतिवाद किया था।

गोवा के सीएम ने बिहार का अपमान किया-तेजस्वी यादव

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बाद अब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शर्मनाक बयान देकर बिहार और बिहारियों का घोर अपमान किया है। तेजस्वी ने पूछा कि भाजपा और उसके नेताओं को बिहार और बिहारियों से नफरत क्यों है? केंद्र की भाजपा सरकार बिहार के सभी वाजिब मांगों और अधिकारों को लेकर सदा नकारात्मक और उदासीन क्यों रहती है?

Also read:  लद्दाख में चीन के" माइक्रोवेव हथियार" का इस्तेमाल;भारत का कहना है कि यह एक फर्ज़ी खबर है

प्रमोद सावंत बिहार की जनता से माफी मांगे-मंत्री

प्रदेश जदयू मुख्यालय में बुधवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार और लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज ने भी गोवा के मुख्यमंत्री के बयान की निंदा की है। दोनों ने कहा कि बिहार और बिहारियों को अपमानित किया है। उन्हें बिना विलंब किए बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Also read:  एनसीआर में वायु प्रदूषण (Air Pollution) पर अंकुश लगाने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- क्‍या सिर्फ पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाने से प्रदूषण रुक जाएगा

उन्होंने कहा कि सासाराम में प्रशासनिक अनुसंधान में मिले पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर ही आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। भाजपा की ओर से इसको राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण है।