English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-07-19 112338

राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां में मंगलवार रात को एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई।

चारों शव जली अवस्था में एक झोपड़ी में पाए गए हैं। बता दें कि ओसियां थाना क्षेत्र के रामनगर ग्राम पंचायत गंगाणीयो कि ढाणी में रात में सो रहे एक पुरुष दो महिलाएं सहित एक बच्ची का गला काट कर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद झोपड़े में डालकर जला दिया गया। इस हत्याकांड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

Also read:  खोए हुए बाज़ को पुनः प्राप्त करने में मालिकों की सहायता के लिए सुरक्षा गश्ती दल

पुलिस के अनुसार, ओसियां थाना क्षेत्र के गंगाणियों की ढाणी में झोपड़ी में रहने वाले एक परिवार के एक पुरूष, दो महिलाओं के साथ एक मासूम बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद  झोपड़ी में आग लगा दी।

Also read:  अमिताभ की आवाज वाली कोविड कॉलर ट्यून हटाने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर

घटनास्थल पर पहुंची SFL, डॉग स्क्वायड

चार लोगों की हत्या की सूचना के बाद बुधवार सुबह घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में परिवार के मुखिया पूनाराम बैरड़ (55), उनकी पत्नी भंवरीदेवी (50), पुत्रवधु धापू (24) और 7 महीने की बच्ची शामिल है।

Also read:  कुवैती समाजशास्त्रियों ने शुरू की आत्महत्याओं को कम करने की पहल

वारदात की जानकारी के बाद जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। SFL, डॉग स्क्वायड के साथ DST भी जांच कर रही है।