English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

‘बिग बॉस 14(Bigg Boss 14) ‘ में इस साल काफी धमाल मच रहा है. सीनियर्स लगातार कंटेस्टेंट्स की क्लास ले रहे हैं और अपनी बातों को मनवा रहे हैं. वहीं, बिग बॉस के घर से कंटेस्टेंट्स ने सारा गुरपाल (Sara Gurpal) को बेघर करने का फैसला लिया है. इस बात की जानकारी बिग बॉस के फैन पेज ने दी है. बता दें, सलमान खान (Salman Khan) ने शनिवार को बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का पहला वीकेंड का वार (Weekend Ka War) होस्ट किया. इस दौरान उन्होंने घरवालों की क्लास भी लगाई और खूब मस्ती मजाक भी किया. सलमान खान ने बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए सभी को घर से जाने के लिए भी कह दिया था.

Also read:  Asif Basra Suicide: अभिनेता आसिफ बसरा ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

हालांकि, कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हुआ, जिसके बाद बिग बॉस (Bigg Boss) ने यह फैसला सीनियर्स के भरोसे छोड़ दिया. वहीं, हाल ही में खबरें आ रही हैं कि सीनिर्यस पंजाबी एक्ट्रेस सारा गुरपाल (Sara Gurpal) को घर से बेघर करने का फैसला लेगें. लेकिन इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है.

Also read:  नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत के लिए जाहिर किया प्यार, दोनों के रोका सेरेमनी की Photos हुईं Viral

बता दें, इस साल का बिग बॉस (Bigg Boss) सबसे अलग है. क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है कि बिग बॉस के घर में मॉल से लेकर रेस्तरां और सैलून सभी चीजें मौजूद हैं. बिग बॉस में इस बार जैस्मीन भसीन, एजाज खान, रुबीना दिलाइक, अभिनव शुक्ला, पवित्रा पुनिया, पंजाबी गायक सारा गुरपाल, जान कुमार राहुल वैद्य, निशांत सिंह मलकानी जैसे अभिनेता ‘बिग बॉस 14’ का हिस्सा हैं. इसके साथ ही शहजाद देओल भी शो का हिस्सा हैं.