English മലയാളം

Blog

पटना: 

बिहार में जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अगुवाई में एनडीए (NDA) की सरकार बन गई है. नीतीश कुमार और दो उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत अन्य मंत्रियों ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद मंगलवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले की तरह गृह मंत्रालय अपने पास रखा है. उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) को सुशील मोदी (Sushil Modi) के पास के सभी मंत्रालय दिए गए हैं, जिसमें वित विभाग भी शामिल है.

Also read:  अमित शाह ने निश्चिंत कुमार से किया फ़ोन पे बात बिहार में गिनती जारी , एनडीए को बढ़त

वहीं, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को पंचायती राज विभाग का जिम्मा सौंपा गया है. विजय चौधरी को ग्रामीण विकास, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्रालय दिया गया है. जेडीयू कोटे से आने वाले अशोक चौधरी को भवन निर्माण और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाया गया है. मेवालाल चौधरी शिक्षा मंत्री होंगे. मंगल पांडेय को स्वास्थ्य और पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

Also read:  नीतीश कुमार ने 7वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, शाह और नड्डा रहे मौजूद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार- गृह, सामान्य प्रशासन, कैबिनेट, विजिलेंस. किसी मंत्री को आवंटित नहीं हुए मंत्रालय.

तारकिशोर प्रसाद- वित्त, वाणिज्यिक कर, पर्यावरण एवं वन, सूचना प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन, शहरी विकास विभाग.

Also read:  बिहार के बगहा में महावीरी जुलूस के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़, 4 पुलिसकर्मी सहित एक दर्जन लोग जख्‍मी

रेणु देवी- पंचायती राज,  पिछड़ी जाति का उत्थान एवं ईबीसी कल्याण, उद्योग.

विजय चौधरी- ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन, सूचना एवं प्रसारण, संसदीय कार्य.

बिजेंद्र यादव- ऊर्जा, निषेध, योजना, खाद्य एवं उपभोक्ता मामले का मंत्रालय.

मेवालाल चौधरी- शिक्षा

शीला कुमारी- परिवहन

संतोष मांझी- लघु सिंचाई, SC/ST कल्याण