आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा, स्वदेशी कंपनियों से करनी होगी रक्षा बजट की आवंटित राशि में से 68% खरीदारी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि रक्षा के लिए पूंजी खरीद बजट का लगभग 68% घरेलू उद्योग के लिए आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने और रक्षा उपकरणों के आयात पर निर्भरता को कम करने के लिए रखा जाएगा।
Also read: Delhi Budget: महिलाओं के लिए खुलेंगे विशेष मोहल्ला क्लीनिक, हर किसी को मिलेगा हेल्थ कार्ड
निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह पिछले वित्त वर्ष के 58% से ऊपर है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास उद्योग के लिए खोला जाएगा
रक्षा अनुसंधान एवं विकास बजट के 25% रक्षा आरएंडडी के साथ उद्योग, स्टार्टअप और शिक्षाविदों के लिए खोला जाएगा। निजी उद्योग को सैन्य प्लेटफार्मों और उपकरणों के डिजाइन और विकास के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।