English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-01-31 172939

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई। 1 फरवरी को संसद में आम बजट पेश होगा।

 

बजट सत्र दो फेज में होगा। सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगा। 14 फरवरी से 12 मार्च तक छुट्टी है। बजट सत्र का दूसरा हिस्सा 13 मार्च से 6 अप्रैल तक होगा। इस फेज में संसद के दोनों सदनों में वित्त विधेयक पर चर्चा होगी। इसके बाद विधेयक को दोनों सदनों से पास कराया जाएगा। 31 जनवरी से 6 अप्रैल तक 66 दिनों (छुट्टी मिलाकर) में 27 बैठकें होंगी। 

ऐसा भारत बनाना है, जिसमें कोई गरीब न हो, पढ़िए 23 बड़ी बातें

1. राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में कहा-अमृतकाल का यह 25 वर्ष का कालखंड, स्वतन्त्रता की स्वर्णिम शताब्दी का, और विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है। ये 25 वर्ष हम सबके लिए और देश के प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्यों की पराकाष्ठा करके दिखाने के हैं।

2. सरकार के लगभग नौ वर्षों में भारत के लोगों ने अनेक सकारात्मक परिवर्तन पहली बार देखे हैं। सबसे बड़ा परिवर्तन यह हुआ है कि आज हर भारतीय का आत्मविश्वास शीर्ष पर है और दुनिया का भारत को देखने का नज़रिया बदला है। राष्ट्रपति ने कहा कि हमें ऐसा भारत बनाना है, जिसमें कोई गरीब न हो।

3. हमारे लिए युग निर्माण का अवसर है। हमें ऐसा भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर है और जो अपने मानवीय दायित्व को पूरा करने में समर्थ हो, जिसमें गरीबी न हो, जिसका मध्यम वर्ग भी वैभव से युक्त हो। जिसकी युवाशक्ति, नारी शक्ति समाज और राष्ट्र को दिशा देने के लिए खड़ी हो।

4. मैं आज इस सत्र के माध्यम से, देशवासियों का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने लगातार दो बार, एक स्थिर सरकार को चुना है। मेरी सरकार ने देशहित को सदैव सर्वोपरि रखा, नीति-रणनीति में संपूर्ण परिवर्तन की इच्छाशक्ति दिखाई।

Also read:  Global Investors Summit 2023: स्वच्छता और कार्य के बेहतर वातावरण को हमने ब्रांड के रूप में इंदौर को स्थापित किया- CM शिवराज सिंह चौहान

5. जो भारत कभी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूसरों पर निर्भर था, वही आज दुनिया की समस्याओं के समाधान का माध्यम बना है। जिन सुविधाओं के लिए देश की एक बड़ी आबादी ने दशकों तक इंतजार किया, वे इन वर्षों में उसे मिली है।

6. पहले टैक्स टैक्स रिफंड के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ता था। आज ITR भरने के कुछ ही दिनों के भीतर रिफंड मिल जाता है। आज GST से पारदर्शिता के साथ-साथ करदाताओं की गरिमा भी सुनिश्चित हो रही है।

7. सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर आतंकवाद पर कठोर प्रहार तक, LoC से लेकर LAC तक हर दुस्साहस के कड़े जवाब तक, धारा 370 को हटाने से लेकर तीन तलाक तक, मेरी सरकार की पहचान एक निर्णायक सरकार की रही है।

8.जनधन-आधार-मोबाइल से फर्जी लाभार्थियों को हटाने से लेकर वन नेशन वन राशन कार्ड तक, एक बहुत बड़ा स्थाई सुधार हमने किया है।

9.बीते वर्षों में डीबीटी के रूप में, डिजिटल इंडिया के रूप में, एक स्थाई और पारदर्शी व्यवस्था देश ने तैयार की है।

10. जल जीवन मिशन के तहत तीन वर्षों में करीब 11 करोड़ परिवार Piped Water Supply से जुड़ चुके हैं। इसका सबसे ज्यादा लाभ गरीब परिवारों को ही हो रहा है।

11. पूरी पारदर्शिता के साथ करोड़ों लोगों को 27 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मुहैया कराई गई है। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसी योजनाओं और प्रणालियों से भारत करोड़ों लोगों को कोविड के दौरान गरीबी रेखा से नीचे जाने से बचाने में सक्षम रहा।

Also read:  सिक्किम राज्य में भारी हिमपात में फंसे 370 पर्यटकों को सेना ने पुलिस और प्रशासन के मदद से बचाया

12. मेरी सरकार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की आकांक्षाओं को जगाया है। अब जब मूलभूत सुविधाएं उन तक पहुंच रही हैं, तो ये लोग नए सपने देख पा रहे हैं।

13. मेरी सरकार की स्पष्ट राय है कि भ्रष्टाचार लोकतंत्र और सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा दुश्मन है। भगोड़े आर्थिक अपराधियों की संपत्ति जब्त करने के लिए मेरी सरकार ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम पारित किया।

14. ‘गरीबी हटाओ’ अब सिर्फ एक नारा नहीं रह गया है। मेरी सरकार गरीबों की समस्याओं के स्थायी समाधान और उन्हें सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है।

15. ‘आकांक्षी जिलों’ कार्यक्रम को अब ब्लॉक स्तर पर दोहराया जा रहा है, जिसके लिए देश में 500 ब्लॉकों की पहचान की गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों को विकसित करने के लिए ‘वाइब्रेंट विलेज’ कार्यक्रम भी शुरू किया गया है।

16. हमने देखा है कि कोविड काल में दुनिया भर के गरीबों के लिए जीना कितना मुश्किल हो गया था। लेकिन, भारत उन देशों में से एक है जिसने गरीबों के जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और कोशिश की कि देश का कोई भी गरीब खाली पेट न सोए।

17. मेरी सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं के मूल में महिला सशक्तिकरण रहा है। आज हम ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की सफलता देख रहे हैं। देश में पहली बार, नहीं। महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है और महिलाओं के स्वास्थ्य में भी पहले से ज्यादा सुधार हुआ है।

18. मुझे खुशी है कि मेरी सरकार ने नई परिस्थितियों के अनुसार पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार करने का निर्णय लिया है। यह एक संवेदनशील और गरीब समर्थक सरकार की पहचान है… इस योजना की दुनिया भर में सराहना हो रही है।

Also read:  दिल्ली सीमा पर आंदोलन के बीच कल दोपहर में MP के किसानों को संबोधित करेंगे PM मोदी

19. आज एक तरफ देश में अयोध्या धाम का निर्माण हो रहा है, तो दूसरी तरफ आधुनिक संसद भवन भी बन रहा है। एक तरफ हमने केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल महालोक का निर्माण किया, तो वहीं हर ज़िले में हमारी सरकार मेडिकल कॉलेज भी बनवा रही है।

20. आज़ादी के अमृतकाल में देश पंच प्राणों की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है। गुलामी के हर निशान, हर मानसिकता से मुक्ति दिलाने के लिए भी मेरी सरकार निरंतर प्रयासरत है। जो कभी राजपथ था, वह अब कर्तव्यपथ बन चुका है।

21. सरकार की नई पहल के परिणामस्वरूप हमारा रक्षा निर्यात छह गुना हो गया है। मुझे गर्व है कि हमारी सेना में आज INS विक्रांत के रूप में पहला स्वदेशी एयरक्राफ़्ट कैरियर भी शामिल हुआ है। मेड इन इंडिया अभियान और आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता का लाभ देश को मिलना शुरु हो चुका है।

22. देश का एविएशन सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया का तीसरा बड़ा एविएशन मार्केट बन चुका है। इसमें उड़ान योजना की बहुत बड़ी भूमिका है। भारतीय रेलवे अपने आधुनिक अवतार में सामने आ रही है और देश के रेलवे मैप में अनेक दुर्गम क्षेत्र भी जुड़ रहे हैं।

23. बीते 8 सालों में देश में मेट्रो नेटवर्क में तीन गुना से अधिक बढ़ोतरी हुई है। आज 27 शहरों में ट्रेन पर काम चल रहा है। इसी प्रकार देशभर में 100 से ज्यादा नए वॉटरवे देश में ट्रासंपोर्ट सेक्टर का कायाकल्प करने में मदद करेंगे।