English മലയാളം

Blog

भारत में करीब छह महीने बाद 24 घंटे की अवधि में सामने आए कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 20 हजार से कम रही। वहीं उपचाराधीन लोगों की संख्या भी अब तीन लाख से कम हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के 19,556 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,00,75,116 हो गए हैं। वहीं 301 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,46,111 हो गई।

Also read:  Coronavirus India : पिछले 24 घंटे में 11,039 नए मामले आए सामने, 110 मरीजों की हुई मौत

रिकवरी रेट बढ़कर 96.65 फीसदी हुआ
आंकड़ों के अनुसार कुल 96,36,487 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर  95.65 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या भी तीन लाख से कम हो गई है। अभी 2,92,518 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का  2.90  प्रतिशत है।

Also read:  ऋषि सुनक को फोन कर पीएम मदी ने दी बधाई, सुनक ने ट्वीट कर जाहिर की खुशी

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

Also read:  राजीव कुमार ने ली मुख्य निर्वाचन आयुक्त की सपत, राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति का चुनाव कराने की होगी पहली जिम्मेदारी 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 21 दिसंबर तक 16,31,70,557 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,72,228 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।