English മലയാളം

Blog

महाराष्‍ट्र में कोरोना के नए मामलों में हो रहे इजाफे के बीच नागपुर शहर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है, इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी.घोषणा में कहा गया है कि सब्जियां, फ्रूट शॉप, मिल्‍क बूथ जैसी जरूरी सेवाएं लॉकडाउन के दौरान जारी रहे. महाराष्‍ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने संकेत दिया था कि राज्‍य में कोरोना के नए मामलों की संख्‍या बढ़ने के कारण राज्‍य के कई हिस्‍सों में लॉकडाउन लगाने की नौबत आ सकती है.

Also read:  महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में लॉकडाउन संभव,कोरोना की स्थिति "खतरनाक"

सीएम ने कहा था कि आने वाले दिनों में राज्‍य के कुछ स्‍थानों में लॉकडाउन की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. हमने आने वाले कु‍छ दिनों में स्थिति को देखते हुए इस बारे में निर्णय करेंगे. नागपुर के इन सभी क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू किया गया है जो नागपुर पुलिस कमिश्‍नर के अधिकार क्षेत्र में आते हैं.

Also read:  Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में सामने आए 12,408 नए मरीज, 120 लोगों ने गंवाई जान

गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद राज्‍य सरकार अलर्ट मोड में है. राज्य के अलग-अलग जिलों में प्रशासन ने प्रतिबंध भी लाए हैं ताकि बढ़ते मामलों पर काबू पाया जा सके. मुंबई, पालघर और जलगांव में शादी के कार्यक्रम में कोरोना के नियमों का पालन नहीं किये जाने के बाद प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई. इसके तहत कहीं मैरिज हॉल को सील किया गया तो कहीं हॉल के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग पाबंदियां लगाई गई हैं. कोशिश यह हो रही कि लोगों को एकत्रित होने से रोका जाए ताकि संक्रमण न फैल सके.