English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) हाल ही में अपने मंगेतर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को सपोर्ट करने के लिए दुबई पहुंची हैं. दुबई पहुंचकर वह मैच के दौरान उन्हें खूब चियर करती हुई भी नजर आईं. वहीं, हाल ही में धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसमें दोनों बीच पर एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो को धनाश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं. जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर धनाश्री और युजवेंद्र चहल की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग भारतीय क्रिकेटर को मैच जीतने की सलाह दे रहे हैं.

Also read:  गौहर खान अगले महीने बॉयफ्रेंड जैद दरबार से करने जा रही हैं शादी, पिता इस्माइल दरबार का इंटरव्यू में खुलासा

 

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के साथ अपनी फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “जिंदगी में कुछ चीजें बिल्कुल डूबते हुए सूरज की तरह खूबसूरत होती हैं.” उनकी इस तस्वीर पर फैंस ने भी खूब कमेंट किए. एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “ब्रो बस इस बार जीत जाओ आईपीएल और कुछ नहीं चाहिए, नेक्स्ट गेम कोलकाता नाइटराइडर के साथ है. आप जीत जाओ और आरसीबी को दूसरे स्पॉट पर ले आओ.” वहीं, दूसरे यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “भाई अब तो स्लीपर पहनना छोड़ दो.”

Also read:  The Kapil Sharma Show: इस बार गोविंदा के सामने कृष्णा अभिषेक ने परफॉर्म करने से किया मना , बोले- ‘मैं उनसे मिलना नहीं चाहता'

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा की हाल ही में सगाई हुई है, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. जहां युजवेंद्र चहल ने अपनी स्किल से भारतीय क्रिकेट टीम में जबरदस्त पहचान बनाई है तो वहीं धनाश्री वर्मा अपने डांस वीडियो को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. वह एक मशहूर यू-ट्यूबर के साथ-साथ पेशे से एक डॉक्टर भी हैं. धनाश्री अकसर अपनी फोटो और वीडियो साझा कर फैंस के साथ भी जुड़ी रहती हैं.