English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-11-03 141041

अगली गर्मियों में दो महीने की इंटर्नशिप के लिए इंदौर के भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम-आई) के विद्यार्थियों को नियोक्ताओं की ओर से वजीफे की सबसे ऊंची पेशकश छह लाख रुपए के स्तर पर रही है।

 

आईआईएम-आई के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि संस्थान के 26 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब गर्मियों की इंटर्नशिप के बदले दिए जाने वाले वजीफे का आंकड़ा इस स्तर पर पहुंचा है।

Also read:  मार्च में लू के कारण फसल को भारी नुकसान के बाद कदम उठाया, सरकार पर मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने का भी दबाव

 

2 महीने के इंटर्नशिप के लिए पेशकश की गई औसतन 2.74 लाख रुपए

अधिकारी के मुताबिक, ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप की प्लेसमेंट प्रक्रिया में आईआईएम-आई के दो प्रमुख पाठ्यक्रमों के कुल 606 विद्यार्थी शामिल हुए है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को दो महीने की इंटर्नशिप के लिए नियोक्ताओं द्वारा औसतन 2.74 लाख रुपए के वजीफे की पेशकश की गई।

Also read:   ऑस्ट्रेलिया से आए चार पर्यटक एक साथ पॉजिटिव, स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर

2 और 5 साल वाले प्रोग्राम में के छात्रों को मिले है प्लेसमेंट

अधिकारी के अनुसार, प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल होने वालों में आईआईएम-आई के दो वर्षीय पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (एमबीए का समतुल्य पाठ्यक्रम) और पांच साल के इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह बैच देशभर के भारतीय प्रबंधन संस्थानों में संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा बैच है और इसके विद्यार्थियों की पढ़ाई वर्ष 2024 में खत्म होनी है।

Also read:  कोरोना टेस्ट की कीमत पूरे देश में हो 400 रुपये, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

कंसल्टिंग क्षेत्र में मिले है ज्यादा इंटर्नशिप

अधिकारी के मुताबिक, आईआईएम-आई के विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप का मौका देने में देश-विदेश की 140 से ज्यादा कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप के सबसे ज्यादा 25 प्रतिशत प्रस्ताव परामर्श (कंसल्टिंग) के क्षेत्र में दिए गए।