English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-06-19 111555

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के आरोपों का जवाब दिया है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा था कि अदाणी की कंपनी आईआरसीटीसी को टेकओवर कर लेगा। इस पर आईआरसीटीसी ने जवाब देते हुए कहा कि अदाणी के ट्रेनमैन से कोई खतरा नहीं होगा।

जयराम रमेश ने किया था ट्वीट

दरअसल, जयराम रमेश ने रेलवे में अदाणी ग्रुप की एंट्री को लेकर आरोप लगाया था कि पहले आईआरसीटीसी को टक्कर और उसके बाद इसका टेकओवर कर लिया जाएगा। इस पर आईआरसीटीसी ने सफाई दी है।

Also read:  केंद्र सरकार ने संसद को बताया है कि हिमालय के कई हिस्सों का भूविज्ञान अस्थिर और गतिशील है जो भूधंसाव और भूस्खलन का कारण बन सकता

आईआरसीटीसी ने बताया भ्रामक

आईआरसीटीसी ने इसे भ्रामक बताते हुए कहा कि अदाणी के स्वामित्व वाला ट्रेनमैन से आईआरसीटीसी को कोई खतरा या चुनौती नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह आईआरसीटीसी का पूरक होगा।

Also read:  डीएम आवास के बोर्ड का रंग बदलना इंजीनियर को पड़ा भारी, सस्पेंड हुआ PWD इंजीनियर

आईआरसीटीसी ने कहा

यह भ्रामक कथन है। Trainman IRCTC के 32 अधिकृत बी2सी (बिजनेस टू कस्टमर) भागीदारों में से एक है। हिस्सेदारी बदलने से इसमे कोई अंतर नहीं आयेगा। सभी एकीकरण और संचालन IRCTC के माध्यम से किए जाते रहेंगे। यह केवल IRCTC का पूरक होगा और IRCTC के लिए कोई खतरा या चुनौती नहीं है।

रेलवे टिकट बुकिंग में अदाणी की एंट्री 

बता दें कि अदाणी डिजिटल लैब्स ने ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ट्रेनमैन में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी प्राप्त कर ली है। अदाणी के इस कदम को रेलवे में एंट्री माना जा रहा है। ट्रेनमैन को 2011 में बनाया गया था, जो टिकट बुक करने, लाइव रनिंग स्टेटस देखने और पीएनआर स्टेटस देखने के लिए जाना जाता है।