English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ इंडियन सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को लेकर ख़बर आ रही है कि वो जल्द शादी करने जा रही हैं। काजल के होने वाले हमसफ़र एक उद्यमी हैं। काजल की ओर से अभी ख़बर की पुष्टि नहीं की गयी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिंघम एक्ट्रेस जल्द अपना सिंगल स्टेटस ख़त्म करने वाली हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काजल मुंबई में शादी करेंगी। शादी का फंक्शन दो दिन चलेगा और इसमें सिर्फ़ नज़दीकी लोगों को ही इनवाइट किया जाएगा। काजल के होने वाले दूल्हे का नाम गौतम किचलू है, जो एक उद्यमी और इंटीरियर डिज़ाइंस कला के शौकीन और प्रशंसक हैं। वेडिंग सूत्र की रिपोर्ट के अनुसार, यह अरेंज्ड-लव मैरिज होगी। गौतम के साथ काजल की इंगेजमेंट हो चुकी है।

Also read:  Happy Birthday Rekha: रेखा सेलिब्रेट कर रही हैं अपना 66वां बर्थडे, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनकहे किस्से

इंटरनेट पर वायरल हो रही इस ख़बर की पुष्टि अभी काजल की ओर से नहीं की गयी है। हालांकि सोमवार शाम को काजल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें काली बैकग्राउंड पर एक दिल की आकृति बनी हुई है। इसके साथ काजल ने कुछ लिखा नहीं, बस दिल की इमोजी बनाई है। कुछ फैंस ने काजल को बधाई भी दी है।

Also read:  Priya Prakash Varrier लहंगा पहन 'लाल इश्क' गाने पर झमती आईं नजर, Video में दिखा जबरदस्त अंदाज

काजल ने 2004 की फ़िल्म ‘क्यों हो गया ना’ से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था। विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय स्टारर फ़िल्म में उन्होंने ऐश्वर्या की बहन का किरदार निभाया था। इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन भी थे। इसके बाद काजल साउथ चली गयीं। उन्होंने तेलुगु फ़िल्म इंडस्ट्री की कई हिट फ़िल्मों में काम किया। तमिल भाषा की फ़िल्में भी कीं। दक्षिण भारत में काजल की बड़ी फैन फॉलोइंग है।