English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-16 120737

NSA अजीत डोभाल के घर पर संदिग्ध शख्स ने घुसपैठ की कोशिश की है. उसे वक्त रहते पकड़ लिया गया। शख्स का दावा था कि उसके शरीर में चिप लगी है और उसको रिमोट से चलाया जा रहा है।

 

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के घर में एक शख्स ने घुसपैठ की कोशिश हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, शख्स ने कार लेकर अजित डोभाल (Ajit Doval) की कोठी में घुसने की कोशिश की थी। लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सही वक्त पर उस शख्स को रोककर हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में शख्स मानसिक रूप से परेशान लग रहा है। फिलहाल पूछताछ जारी है।

Also read:  ED ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए तलब किया

पुलिस के मुताबिक, पकड़े जाने के बाद शख्स कुछ बड़बड़ा भी रहा था। वह कहा था कि उसकी बॉडी में किसी ने चिप लगा दिया है और उसे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, जांच में उसकी बॉडी से कोई चिप नहीं मिला है। हिरासत में लिया गया शख्स कर्नाटक के बेंगलुरु का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट, स्पेशल सेल उस शख्स से पूछताछ कर रही है. शख्स को हिरासत में लेकर यह पूछताछ लोधी कॉलोनी स्थित स्पेशल सेल के दफ्तर में हो रही है।

Also read:  गौतमबुद्ध नगर जिले में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत सार्वजनिक सभा पर प्रतिबंध

आतंकियों के निशाने पर रहते हैं भारत के ‘जेम्स बॉन्ड’

भारत के जेम्स बॉन्ड कहे जाने वाले अजित डोभाल पाकिस्तान और चीन की आंखों की किरकिरी बने रहते हैं। डोभाल कई आतंकी संगठनों के निशाने पर भी हैं। पिछले साल फरवरी में जैश के आतंकी के पास से डोभाल के दफ्तर के रेकी का वीडियो मिला था। इस वीडियो को आतंकी ने पाकिस्तानी हैंडलर को भेजा था। इसके बाद डोभाल की सुरक्षा को और ज्यादा बढ़ा दिया गया था।