English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली : 

प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) की तेलुगू फिल्म ‘चेक (Check)’ का ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज किया गया था जिसे खूब पसंद किया गया था. अब फिल्म का नया गाना ‘निन्नू चुड़ाकुंडा’ रिलीज हो गया है. इस सॉन्ग ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा दी है. यही नहीं ट्विटर पर #PriyaPrakashVarrier हैशटैग भी ट्रेंड करने लगा है. इस तरह सोशल मीडिया सनसनी प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier Video) ने अपने अंदाज से फैन्स का दिल जीता है. इस सॉन्ग में वह कभी हुक्का पीते हुए नजर आ रही हैं तो कभी समुद्र किनारे बहुत ही ग्लैमरस अंदाज में डांस कर रही हैं.

Also read:  भारत रत्न लता मंगेशकर हुईं कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आईसीयू वार्ड में भर्ती

प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier Video) के साथ इस सॉन्ग में एक्टर नितिन हैं. इस सॉन्ग का म्यूजिक कल्याणी मलिक ने दिए हैं जबकि लिरिक्स श्री मणि के हैं. इस गाने को हरिचरण और शक्तिश्री गोपालन ने गाया है. ‘चेक’ फिल्म में प्रिया प्रकाश वारियर के अलावा इस फिल्म में मुख्य भूमिका सुपरस्टार निथिन (Nithiin) भी हैं. एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) भी वकील के दमदार रोल में नजर आ रही हैं.

Also read:  बच्चन परिवार की बढ़ी मुश्किलें ऐश्वर्या राज आज ED के सामने पेश होंगी पेश, अमिताभ को भेजा जा सकता नोटिस

प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) की फिल्म ‘चेक’ (Check) को चंद्रशेखर येलेती डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्‍म 26 फरवरी को रिलीज होगी. फिल्म के ट्रेलर में नितिन कैदी के रोल में नजर आते हैं जबकि रकुल प्रीत सिंह फिल्‍म में क्रिमिनल वकील के रोल में हैं. इस तरह फिल्म में एक्शन और थ्रिलर की जबरदस्त डोज है.