English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-06-16 161611

 बिहार में एक बार फिर रामचरित मानस को लेकर सियासत गरमाने वाली है। दानापुर से आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। रीतलाल यादव ने कहा है कि इतिहास उठाकर देख लीजिए रामचरितमानस मस्जिद में लिखी गई थी।

भाजपा के लोग मुसलमानों से क्यों नफरत करते हैं, पता नहीं। वे हिंदू हिंदुत्व की बात करते रहते हैं ऐसे में तो  उनकी पार्टी में जितने मुस्लिम हैं उनको पार्टी से निकाल ही देना चाहिए।

Also read:  JDU ने शरद यादव पर साधा निशाना, कहा- सरकारी बंगले के लोभ में किया राजनीतिक समझौता

जदयू नेता अशोक चौधरी ने कहा-ऐसे नहीं बोलना चाहिए

RJD विधायक रीतलाल यादव के बयान पर जेडीयू नेता और बिहार कैबिनेट के भवन निर्माण मंत्री मंत्री अशोक चौधरी ने कहा -पता नहीं उनकी कितनी परिपक्वता है, कितनी हिस्ट्री की जानकारी है। हमको लगता है इस तरह के बयान से परहेज करना चाहिए। अब तो उसके लिए पूरा इतिहास पढ़ना पड़ेगा बिना पढ़े कैसे कहा जा सकता। हमलोग तो जानते हैं कि बाल्मीकि और तुलसीदास ने रामायण लिखा और भगवान ने प्रेरणा दी उनको लिखने के लिए, जो हम लोगों की जानकारी है। तो जबतक ऐसा कोई सबूत ना हो तो ऐसे बयान से बचना चाहिए।

Also read:  जबलपुर में दुर्गा भक्तों पर खतरनाक स्प्रे, आधा दर्जन से ज्यादा संदिग्धों हिरासत में

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा –

कोई भी बयान हो संविधान के दायरे में देना चाहिए और काफी सोच समझ कर बोलना चाहिए। कोई ऐसा बयान देना ही नहीं चाहिए जिससे किसी की आस्था को चोट पहुंचती है।

Also read:  100 करोड़ रुपये की वसूली मामले की जांच के लिए बनायी चांदीवाल कमीशन ने अपनी रिपोर्ट , महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सौंपी

बिहार में इससे पहले भी रामचरितमानस को लेकर विवाद हो चुका है और फिर से एक बार रामचरित मानस को लेकर राजद नेता रीतलाल यादव ने नया राग छेड़ दिया है जिसपर सियासत गरमाने के आसार हैं।