English മലയാളം

Blog

ukraine-animals

रूस के हमले के बीच यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की देश वापसी कराई जा रही है। ऐसी मुश्किल घड़ी में कुछ छात्रों ने इंसानियत दिखाई और अपने साथ पालतू कुत्ते-बिल्ली लेकर भी आए।

 

रूस और यूक्रेन जंग (Russia Ukraine War) के बीच भारतीयों छात्रों को सुरक्षित देश वापस ला जा रहा है। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर पोलैंड से भारतीय वायु सेना का तीसरा C-17 विमान हिंडन एयरपोर्ट (Hindan Airport) पहुंचा। इस दौरान बहुत से छात्र अपने साथ पशुओं को लेकर भी आए हैं। कोई अपने साथ पालतू कुत्ता लेकर आया, तो कोई बिल्ली। यूक्रेन (Ukraine) से वापस आए छात्र जाहिद ने कहा, मैं यूक्रेन से अपने दोस्त के कुत्ते को अपने साथ लाया हूं। बहुत से लोग जिनके पास कुत्ते थे, उन्होंने उन्हें यूक्रेन में छोड़ दिया, लेकिन मैं इस कुत्ते को अपने साथ वापस ले आया।

Also read:  असदुद्दीन ओवैसी पर वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करते वक्त पत्थर फेंकने का मामला सामने आया

गौतम नाम का एक अन्य छात्र अपने साथ एक बिल्ली लेकर भारत आया है। उसने कहा, ये बिल्ली मेरे साथ बीते 4 महीने से है। ये मेरे साथ बंकर में भी रही है। हम साथ में ही पोलैंड आए हैं। गौतम यूक्रेन की राजधानी कीव से आए हैं। जो इस समय बेहद असुरक्षित जगह बन चुकी है। ऐसा कहा जा रहा है कि रूस की सेना देश के दूसरे बड़े शहरों पर हमले के बाद कीव को कब्जे में ले सकती है। जिसके चलते यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर छात्रों से तुरंत यहां से निकलने को कहा था।

Also read:  राहुल गांधी ने पुलवामा हमले के घटनास्थल लेथपोरा जाकर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी

केंद्रीय राज्य ने छात्रों से की बात

छात्रों के लौटने पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उनके साथ बातचीत की। उन्होंने कहा, मानवीय संवेदनाएं हैं और अटैचमेंट हो जाता है। जिन लोगों के साथ कुत्ते और बिल्ली आए हैं उनका भी स्वागत है। प्रधानमंत्री जी की संवेदनशीलता है कि वो पल पल की खबर ले रहे हैं कि कहां कितने बच्चे बाकी रह गए हैं। बता दें रूस ने बीते गुरुवार को यूक्रेन पर पहला हमला किया था। जिसके बाद से वहां जंग चल रही है।

Also read:  Uttrakhand Election 2022: भाजपा विधायक धन सिंह नेगी ने थामा कांग्रेस का 'हाथ', राजकुमार ठुकराल निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

बुखारेस्ट से मुंबई पहुंची फ्लाइट

इस जंग में अब तक हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक विशेष उड़ान रोमानिया के बुखारेस्ट से मुंबई हवाई अड्डे भी पहुंची है। MoS रेलवे रावसाहेब पाटिल दानवे ने यूक्रेन से भारत लौटे भारतीय नागरिकों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा, भारतीय रेलवे ने एयरपोर्ट पर ही हेल्प डेस्क लगाया है. इसमें जिन छात्रों को अपने घर जाने के लिए रिजर्वेशन चाहिए वह यहां से ले सकते हैं। यहां रिजर्वेशन कराने पर किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।