English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-17 131758

याचिकाकर्ता का कहना है कि कोविड के कारण बच्चों ने ऑनलाइन पढ़ाई की है। कोरोना महामारी का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। बच्चों के मूल्यांकन का कोई और तरीका निकाला जाना चाहिए।

 

सीबीएसई, आईसीएसई और राज्य बोर्ड की 10वीं और 12वीं की फिजिकल परीक्षा के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। चीफ जस्टिस एन. वी रमना ने याचिकाकर्ता को आश्वासन दिया कि पिछले साल मामले की सुनवाई करने वाले जस्टिस ए एम खानविलकर की बेंच में जल्द ही मामला लगाया जाएगा।

Also read:  सपा को बड़ा झटका, मुलायम यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने ज्वाइन की बीजेपी

याचिकाकर्ता का कहना है कि कोविड के कारण बच्चों ने ऑनलाइन पढ़ाई की है। कोरोना महामारी का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। बच्चों के मूल्यांकन का कोई और तरीका निकाला जाना चाहिए।

Also read:  केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन ने 8वें राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार प्रदान किए

इसके साथ ही, संविधान में दिए गए मौलिक कर्तव्यों का पालन सुनिश्चित करने की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया। याचिकाकर्ता ने राज्यों से यह जानकारी लेने की मांग की है कि उन्होंने मौलिक कर्तव्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और उन्हें जागरुक करने को लेकर क्या कदम उठाए हैं।

Also read:  4 खेलों में 8 गोल करने के बाद रोनाल्डो ने SPL सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता