English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-03 103519

यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है।

 

वोटिंग सुबह 7:00 बजे शुरू हो गई जो शाम 6:00 बजे तक चलेगी। स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। छठे चरण में दो करोड़ 14 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। कुल 276 प्रत्याशी छठे चरण में चुनाव मैदान में हैं।

Also read:  लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली AIIMS ले जाया गया

पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर पहुंचकर अपना मतदान किया। योगी ने मतदान करने से पहले गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में पूजा की। सीएम योगी ने कहा, ‘चुनाव के निर्णायक मोड़ पर हैं. 5 वर्षों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में विकास के कई काम हुए हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के हर जनपद में एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज के लक्ष्य को हासिल किया है। आपका एक वोट राज्य को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में साबित होगा।’

Also read:  चीन में 'जीरो कोविड' पॉलिसी के हटने के बाद वहां कोरोना वायरस संक्रमण में आई तेजी, WHO चीफ ने जताई 'गंभीर चिंता'

 

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सिद्धार्थनगर में मतदान किया। जगदंबिका पाल ने कहा, “आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा दिन है, मेरी सबसे अपील है कि मतदान करें।”

 

उत्तर प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने फेफना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बलिया के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने वोट डालने के बाद कहा कि, मुझे विश्वास है कि भाजपा जीतेगी।

Also read:  ससुराल में बहू का कत्ल करने की कोशिश, विरोध कर बचाई जान, गंभीर हालात में अस्पताल पहु्ंचाया

बलिया से चुनाव लड़ रहे यूपी के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने विधानसभा चुनाव के छठे चरण में वोट डाला। उन्होंने मतदान के बाद कहा, “मैं जनता से मतदान करने की अपील करता हूं। प्रदेश में बीजेपी और योगी आदित्यनाथ की लहर है. हमें विश्वास है कि हम 350 से अधिक सीटें जीतेंगे।