English മലയാളം

Blog

तमिल टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा का होटल के एक कमरे में शव मिला है। उनके निधन की खबर सुनकर साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वीजे चित्रा महज 28 साल की थीं। चित्रा का शव चेन्नई के नसरपेट में एक होटल के कमरे में मिला। आशंका है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है चित्रा देर रात करीब 2.30 बजे शूटिंग करने के बाद होटल लौटी थीं। वह होटल में अपने मंगेतर के साथ रह रही थीं। उन्होंने हाल ही में चेन्नई के एक बड़े बिजनेसमैन हेमंत रवि के साथ सगाई की थी। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चित्रा डिप्रेशन में थीं जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

Also read:  गौहर खान बीच पर टहलते हुए चाय की चुस्की लेती आईं नजर,Video हुवा वायरल

एक टीवी चैनल के मुताबिक, हेमंत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि होटल पहुंचने के बाद चित्रा ने कहा कि वह नहाने जा रही हैं। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकलीं, जिसके बाद उन्होंने होटल के स्टाफ को इसकी जानकारी दी। जब डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो सीलिंग से उनका शव लटका मिला।

Also read:  अनन्या पांडे की ग्लैमरस Photos हुईं वायरल, तो शाहरुख खान की बिटिया सुहाना ने यूं दिया रिएक्शन

पुलिस ने चित्रा के शव को कब्जे में ले लिया है और ऑटोप्सी के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। चित्रा के प्रशंसकों के लिए उनकी मौत की खबर पर यकीन नहीं हो रहा है। वहीं इंडस्ट्री के कलाकारों के साथ उनके प्रशंसक भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बता दें कि चित्रा को पांडियन स्टोर्स के सीरियल में उनके किरदार के लिए जाना जाता है। यह सीरियल विजय टीवी पर प्रसारित होता है। उन्होंने इसमें मुलई की भूमिका निभाई थी।