English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-22 113116

अफगानिस्तान में भूकंप ने तबाही मचा दी है। कई सो लोगों की जान जा चुकी है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान में आए 6.1 तीव्रता के भूकंप ने देश के पूर्व में कम से कम 130 लोगों की जान ले ली है। कई मीडिया रिपोर्ट के माने तो आंकड़ा इससे कही ज्यादा है।

 

Also read:  सर्दी के सितम के बीच बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों में बारिश

तालिबान प्रशासन के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख मोहम्मद नसीम हक्कानी ने कहा कि अधिकांश मौतों की पुष्टि पक्तिका प्रांत में हुई, जहां 100 लोग मारे गए और 250 घायल हुए। उन्होंने कहा कि नंगरहार और खोस्त के पूर्वी प्रांतों में भी लोगों की मौतें हुई है। अधिकारी और हताहतों को लेकर जमीनी स्तर पर जांच कर रहे हैं।

Also read:  नंद कुमार नंदी ने फुटपाथ पर पटाखे बेचकर शुरू किया जीवन, आज यूपी कैबीनेट में हैं मंत्री,आखिर कैसा रहा नंदी का संघर्ष

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे के मुताबिक, भूकंप पाकिस्तानी सीमा के पास खोस्त शहर से लगभग 44 किमी (27 मील) दूर 51 किमी की गहराई पर आया।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक निवासी ने यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) की वेबसाइट पर पोस्ट करते हुए इस भूकंप के झटकों को प्रभावशाली बताया। ईएमएससी ने ट्विटर पर कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भारत में लगभग 119 मिलियन लोगों ने झटके महसूस किए। अफगान मीडिया पर तस्वीरों में घरों को मलबे में तब्दील होते देखा जा सकता है।

Also read:  कल से सप्ताह के मध्य तक छिटपुट बारिश की संभावना है