English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-03 105553

म आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। आज दौरे के अंतिम दिन वह गुजरात के सुरेंद्रनगर में ग्राम सरपंचों की एक सभा में हिस्सा लेंगे।

 

गुजरात में कुछ ही महीनों में चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों के मद्देनजर आप अपनी जमीन तैयार करने में जुटी है। पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा कि केजरीवाल, सरपंचों और ग्रामीण नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने वाले ई-ग्राम केंद्रों में कार्यरत ‘ग्राम कंप्यूटर उद्यमियों’ की एक ‘टाउनहॉल’ बैठक में भाग लेंगे। बयान के मुताबिक, गुजरात का दौरा समाप्त करने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री शाम को सूरत जाएंगे, जहां वह गणेश पंडाल में ‘आरती’ में शामिल होंगे।

Also read:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भगवान देवनारायण ने 'सबका साथ' के माध्यम से 'सबका विकास' का मार्ग दिखाया

यह पंडाल सीमाड़ा नाका इलाके में पार्टी कार्यालय के बाहर स्थापित किया गया है और इसे ‘आप का राजा’ नाम दिया गया है। केजरीवाल राजकोट में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे। केजरीवाल ने इससे पहले शुक्रवार को देवभूमि द्वारका का दौरा कर भगवान द्वारकाधीश के मंदिर में दर्शन किया था और एक जनसभा को संबोधित किया था।

Also read:  Farmers Protest Updates: शंभू बॉर्डर पर बवाल, किसानों पर छोड़े आंसू गैस के गोले, प्रदर्शनकारियों ने नदी में फेंके बैरिकेड