English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-19 102145

भारत-बांग्लादेश सीमा पर दक्षिण सलमारा मनकाचर ज़िले में बीएसएफ जवानों का एक पेट्रोलिंग वाहन शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर एक तालाब में गिर गया।

इस दुर्घटना में एक जवान शहीद गया, जबकि एक अन्य जवान लापता है। अभी तक 3 जवानों को बचा लिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

Also read:  उत्तराखंड में आप को बड़ा झटका, आप सीएम कैंडिडेट कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी से दिया इस्तीफा

बीएसएफ के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक बयान में कहा, “हमारी एक गाड़ी पेट्रोलिंग पर थी उसमें ड्राइवर के साथ सब इंस्पेक्टर और 3 जवान थे, गाड़ी ने अनाचक कंट्रोल खोया और गाड़ी 20-30 फीट गहरे पानी में गिर गई। ड्राइवर और सब इंस्पेक्टर बाहर नहीं आ पाए और बाकी लोग बाहर आ गए है उन दोनों में से एक का शव मिल गया है। तलाश जारी है।”