English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-05 133631

त्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को एक अस्पताल में आग लगने से अस्पताल संचालक डॉक्टर समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

 

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी अजब सिंह ने बताया कि शाहगंज क्षेत्र में जगनेर रोड स्थित आर मधुराज हास्पिटल में बुधवार को र्शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने से हॉस्पिटल में भर्ती मरीज और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल और शाहगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने किसी तरह एक घंटे बाद चार लोगों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल संचालक परिवार सहित दूसरी मंजिल पर फंस गए।

Also read:  रूस-यूक्रेन संकट पर UNSC बैठक पर चर्चा, भारत ने कहा मनावता संकट दहराता जा रहा, युद्ध विराम का किया आह्वान

आग की चपेट में आने से अस्पताल संचालक डॉक्टर राजन सिंह, उनके पुत्र ऋषि और पुत्री शालू की मौत हो गई है। स्थानीय लेागों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

Also read:  चंद्रयान पहले ही यूआर राव सैटेलाइट सेंटर से श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च पैड पर पहुंच चुका- ISRO चीफ एस सोमनाथ

जगनेर रोड पर स्थित आर मधुराज हॉस्पिटल के संचालक डॉ. राजन और भवन स्वामी गोपीचंद हैं। इसमें भूमिगत तल में जनरल वार्ड, भूतल पर जनरल और प्राइवेट वार्ड है। जबकि दूसरी मंजिल पर गोपीचंद और डॉ. राजन का परिवार रहता है। आग लगते ही आसपास के लोग वहां पहुंच गए। पानी डालकर आग बुझाने प्रयास शुरू कर दिए। अंदर धुंआ भर जाने के कारण लोग मरीजों को बाहर नहीं निकाल सके थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब 40 मिनट बाद दमकलकर्मी वहां पहुंच गए। इसके बाद मरीजों को बाहर निकाला जा सका।

Also read:  महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक ई स्कूटर में चार्जिंग के दौरान अचानक विस्फोट हो गया