English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-09-21 131053

आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ में लाइब्रेरियन ‘दुबे जी’ का किरदार निभाने वाले अखिल मिश्रा का निधन हो गया। अखिल मिश्रा की उम्र 58 साल थी। बताया जा रहा है कि किचन में गिरने की वजह से उनकी मौत हुई है। एक्टर का शव पोस्टमार्टम के लिअए भेज दिया गया है। अखिल के परिवार में उनकी पत्नी सुजैन बर्नर्ट है। जिस वक्त ये हादसा हुआ वो घर पर मौजूद नहीं थी।

Also read:  वर्ल्ड बिजनेस फोरम के सीईओ ने प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप्स में निवेश के अवसरों के बारे में जानकारी दी

अखिल की पत्नी सुजैन बर्नर्ट जर्मन हैं। जिस वक्त अखिल की मौत हुई उनकी पत्नी मंबई से बाहर हैदराबाद में थीं। अखिल मिश्रा ने टीवी और फिल्मों में काफी काम किया है। वो अपने कई यादगार रोल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई टीवी सीरीयल्स में भी अहम किरदार निभाए हैं।

Also read:  छत्तीसगढ़ में दर्दनाक घटना कार में लगी आग, कार 3 बच्चों सहित 5 लोग जिंदा जले

बता दें, अखिल मिश्रा ने ‘डॉन’, ‘वेल डॉन अब्बा’, ‘हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी’, ‘3 इडियट्स’ जैसी फिल्मों में अहल रोल निभाए। ‘3 इडियट्स’ में लाइब्रेरियन दुबे जी के किरदार से उन्हें असल पहचान मिली। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान, शरमन जोशी, करीना कपूर, आर माधवन, बोमन ईरानी जैसे दिग्गज कलाकार थे।

Also read:  NIA ने आतंकवादी संगठन ISISके एक सदस्य के खिलाफ की चार्जशीट दायर