English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-18 194359

 कोठियाल ने उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री सीट से चुनावी समर में उतरे थे। उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतरोहण संस्थान के प्राचार्य भी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फौजी पृष्ठभूमि के कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल को सीएम प्रत्याशी घोषित किया था।

 

 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कोठियाल ने उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री सीट से चुनावी समर में उतरे थे।

कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं तथा बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैं आज दिनांक 18 मई 2022 को, आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूँ।

 

Also read:  बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू, संविधान संशोधन विधेयक पर होगा विचार

कोठियाल प्रदेश में काफी लोकप्रिय हैं, जिन्होंने 2013 में आई केदारनाथ आपदा के बाद अपने सैन्य अनुभव को स्थानीय लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल किया था। वह पहले उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतरोहण संस्थान के प्राचार्य भी रह चुके हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फौजी पृष्ठभूमि के कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल को सीएम प्रत्याशी घोषित किया था। ‘कीर्ति चक्र’ से अलंकृत कर्नल (सेवानिवृत्त) कोठियाल ने भारतीय सेना में गढ़वाल राइफल्स में 1992 में सेकेंड लेफि्टनेंट के रूप में कमीशन लिया था।

Also read:  गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक पुलिस निरीक्षक और दो जवान घायल हो गए

कोठियाल अविवाहित हैं और ‘यूथ फाउंडेशन’ नामक संस्था का संचालन करते हैं। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में योगदान के लिए कर्नल कोठियाल को लोग ‘भोले का फौजी’ भी कहते हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आप ने एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं की थी।

Also read:  कोरोना के लिए फाइजर ने बनाई Paxlovid दवा, कोरोना से मौत का खतरा करेगी कम