English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-07-18 105211

उमेश पाल हत्याकांड के बाद तकरीबन पांच महीने से फरार अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी में एसटीएफ समेत सभी एजेंसियां नाकाम हैं। प्रयागराज से दिल्ली और मुंबई तक एसटीएफ ने तलाश कर ली, लेकिन माफिया की पत्नी नहीं मिली।

शाइस्ता पर अभी 50 हजार रुपये का इनाम है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित करने के लिए शासन को संस्तुति के लिए भेजी गई है। साथ ही अशरफ की पत्नी जैनब और बहन आयशा पर भी इनाम घोषित करने की तैयारी है। ये दोनों भी हत्या के बाद से फरार हैं।

Also read:  कोरोना वायरस संक्रमित व्‍यक्ति के संपर्क में आए WHO चीफ, क्वारंटीन

24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या

24 फरवरी की शाम सुलेमसराय में घर के बाहर कार से उतरते ही उमेश पाल और दो सरकारी गनर की गोली व बम मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात में अतीक-अशरफ के साथ शाइस्ता परवीन को भी नामजद किया गया था। वह भी घटना के कुछ घंटे बाद चकिया वाले मकान से फरार हो गई।

Also read:  IPL 2022 का आज होगा आगाज, सीएसके और केकेआर के बीच होगा पहला मैच

इस बीच उसके पति अतीक और देवर अशरफ का भी कत्ल हो गया। बेटा असद एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया। घर ढहाया गया और नौकर भी जेल भेज दिए गए। मगर शाइस्ता गायब है।

शाइस्ता लगातार बदल रही लोकेशन

माफिया की पत्नी की कई बार अलग-अलग जगह लोकेशन मिलने पर एसटीएफ व एसओजी ने छापेमारी की, लेकिन वह मिली नहीं। अशरफ की ससुराल हटवा में भी मौजूदगी की सूचना पर एसटीएफ पहुंची थी।

Also read:  राज्यसभा के लिए वोटिंग के लिए कांग्रेस विधायक जयपुर पहुंचते ही प्रशासन ने बंद किया इंटरनेट सेवा

एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार का कहना है कि शाइस्ता पर इनाम बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू है। एक लाख रुपये की इनामी राशि शासन स्तर से घोषित होनी है। गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।