English മലയാളം

Blog

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पूछताछ के लिए सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और सहायक निर्देशक ऋषिकेश पवार को हिरासत में लिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई से प्रतिबंधित ड्रग ‘मेफेड्रोन’ जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर एजेंसी ने सोमवार देर रात माहिम इलाके में एक फ्लैट पर छापा मारा था।

अधिकारी ने बताया कि जब्त ‘मेफेड्रोन’ की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है। जांच दल ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ जारी है।

Also read:  ड्रग्स मामला: अब मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह घेरे में, घर पर एनसीबी ने मारा छापा

एनसीबी ने पिछले महीने दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में छापेमारी कर एक बड़े मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया था। उसने भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के गुर्गे परवेज खान उर्फ चिंकू पठान को भी मादक पदार्थ जब्ती के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

Also read:  समुद्र की लहरों में बढ़ी हलचल, तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान असानी

अधिकारी ने बताया कि डोंगरी इलाके में मादक पदार्थ की इकाई स्थापित करने वाले आरिफ भुजवाला को भी गिरफ्तार किया गया है।

Also read:  महाराष्ट्र : स्वास्थ्यकर्मियों की घोर लापरवाही, 12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह पिला दिया हैंड सैनिटाइज़र