English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-20 101058

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के खिलाफ जुबानी हमला तेज कर दिया है। इस बार उन्होंने मुसलमानों के मामले पर सपा प्रमुख को निशाने पर लिया है।


सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) का समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) गठबंधन से अब बगावती सूर तेज हो गया है। सुभासपा प्रमुख ने राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) के बाद अब एक बार फिर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के खिलाफ जुबानी हमला तेज कर दिया है। इस बार उन्होंने सपा प्रमुख पर मुसलमानों को लेकर निशाने पर लिया है।

Also read:  साजिद खान के खिलाफ आवाज़ उठाने पर स्वाति को मिली धमकी, घर पर हमला

मीडिया से बात करते हुए सुभासपा प्रमुख ने कहा, “अखिलेश यादव केवल बीजेपी का नाम लेकर जिंदा हैं। वो बीजेपी का भय मुसलमानों को दिखाते हैं और मुसलमान भय के नाते उन्हें वोट देता है। लेकिन अब मुसलमान समझ गया है कि वो वोट लेने के लिए केवल बीजेपी का भय दिखाते हैं। जब मुसलमानों के साथ जुल्म और अत्याचार होता है तो ये नहीं बोलते हैं।”

Also read:  मुलायम यादव की मोहन भागवत से मुलाकात, कांग्रेस ने फोटो पोस्ट कर सपा ने दी शिष्टाचार की सीख

 

धोखा देने का लगाया आरोप

इस दौरान ओपी राजभर ने कहा, “21 तारीख को गिनती होने दीजिए। वो टिकट देने के नाम पर बुलाते हैं और जब देना होता है तो उन्हें जातीय प्रेम दिखने लगता है। गुड्डू जमाली के साथ क्या हुआ। सहारनपुर में कांग्रेस के नेता इमरान मसूद के साथ ऐसा क्यों हुआ। आपने अगर टिकट देने के लिए बुलाया है तो उसे टिकट दीजिए, हार-जीत तो जनता के हाथ में है लेकिन आप बुलाकर ऐसा नहीं करें। ऐसे हजारों लोगों को आपने धोखा दिया है। जब आप सबको धोखा देते जाओगे तो आपके साथ कौन रहेगा।”

Also read:  नवनिर्मित कर्तव्य पथ को आम जनता के लिए खोले जाने के बाद इंडिया गेट पर उमड़ी सैकड़ों की संख्या

इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के दौरान सपा में बगावत होने की भी बात कही है। सुभासपा प्रमुख ने कहा है कि वोट की गिनती होने दीजिए, कई विधायकों ने क्रास वोटिंग की है।