English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-11-05 101818

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच जारी तनातनी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच कांग्रेस आलाकमान (Congress High Command) ने मुख्यमंत्री गहलोत को जमकर फटकार लगाई है।

 

दरअसल अशोक गहलोत ने पायलट को कुछ दिन पहले अनुशासन में रहने की चेतावनी दी थी। इसके बाद अब पार्टी आलाकमान ने गहलोत द्वारा सचिन पायलट पर तंज कसने को भी गंभीरता से लिया है।

Also read:  Exit Poll: यूपी में मतदान खत्म, क्या दूबारा लौटेगा योगी राज, जानें तमाम चैनलों के Exit Poll

पार्टी ने साफ कहा है कि सचिन पायलट तो अनुशासन में हैं। इसलिए गहलोत को खुद अनुशासन में रहना चाहिए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राजस्थान (Rajasthan) का भविष्य आलाकमान ने तय कर लिया है। लेकिन सरकार गिरने की आशंका के चलते इस फैसले पर अमल नहीं हो रहा। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सही समय का इंतजार कर रहा है। ऐसे में पार्टी के इस रुख को गहलोत गुट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Also read:  RBI ने नहीं किया प्रमुख दरों में बदलाव, चौथी तिमाही तक GDP दर पॉज़िटिव होने का जताया अनुमान

आपको बता दें कि हाल ही में सचिन ने गहलोत की तुलना गुलाम नबी आजाद से की थी। कहा कि मोदी ने गुलाम नबी की सराहना की थी, उसके गुलाम नबी आजाद ने पार्टी छोड़ दी। अब मोदी ने गहलोत (Ashok Gehlot) की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान कांग्रेस के तीन विधायकों को दिए गए नोटिस पर कार्रवाई की भी मांग की थी।

Also read:  Delhi Lockdown: बाजारों में एक बार फिर लॉकडाउन की तैयारी में केजरीवाल सरकार

इसके जवाब में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट (Sachin Pilot) को अनुशासन के दायरे में रहने की सलाह दी थी। इसके जबाव में अब पार्टी आलाकमान ने अशोक गहलोत को नसीहत देते हुए खुद अनुशासन में रहने को कहा है।