English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-12 152723

तोमर के नेतृत्व में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने कृषि और बागवानी के क्षेत्र में प्रमुख संस्थानों और प्रौद्योगिकी कंपनियों से व्यापक चर्चा की।प्रतिनिधिमंडल ने इजराइल के विदेश मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी ‘एमएएसएचएवी’ के एक दल से भी वार्ता की।

 

 केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यहां कहा कि कृषि के क्षेत्र में भारत-इजराइल सहयोग को “अगले स्तर” पर ले जाते हुए देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 75 भारतीय गांवों का इजराइली सहयोग से कायापलट किया जाएगा। आठ मई से चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर इजराइल गए तोमर ने बुधवार को इजराइल की संसद में अपने इजराइली समकक्ष ओडेड फॉरेर से मुलाकात की।

Also read:  ओमान, ईरान के विदेश मंत्रियों ने राजनीतिक वार्ता सत्र आयोजित किया

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों, क्षमता निर्माण, ज्ञान के आदान-प्रदान और कृषि, जल प्रबंधन, पर्यावरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में सहयोग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। तोमर ने कहा कि चूंकि भारत और इजराइल राजनयिक संबंधों की स्थापना के 30 वर्ष पूरा होने का जश्न मना रहे है तो यह द्विपक्षीय साझेदारी “पारस्परिक यात्राओं और अनुभवों को साझा” करने से और मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि भारत इस साल अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, ऐसे में “यह फैसला किया गया है कि हम अपने 75 गांवों को इजराइली सहयोग से नया रूप देंगे तथा इसके बाद और 75 गांवों की कायापलट करेंगे।” फॉरेर ने भारत के विभिन्न हिस्सों में इजराइल द्वारा स्थापित उत्कृष्टता केंद्रों को “अगले स्तर” तक ले जाने की इच्छा व्यक्त की।

Also read:  Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू वीवीआइपी कमरा नंबर-101 में ठहरेंगे

अभी भारत में 29 पूरी तरह से संचालित उत्कृष्टता केंद्र हैं जो किसानों की उपज बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र में नयी प्रौद्योगिकियों पर अहम सूचना उपलब्ध करा रहे हैं। इजराइली कृषि मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को भी निकट भविष्य में मजबूती मिलेगी। भारत और इजराइल इस साल जून के अंत तक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी करने पर राजी हो गए हैं।

Also read:  सऊदी अरब ने 4 महीनों में तेल उत्पादन में 616,000 बीपीडी की कटौती की

तोमर के नेतृत्व में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने कृषि और बागवानी के क्षेत्र में प्रमुख संस्थानों और प्रौद्योगिकी कंपनियों से व्यापक चर्चा की। तोमर ने कई कंपनियों को भारत में काम करने का निमंत्रण दिया। मंत्री ने नेगेव रेगिस्तान इलाके में भारतीय सब्जियां उगा रहे भारतीय मूल के किसान शारोन चेरी के एक खेत का भी दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने इजराइल के विदेश मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी ‘एमएएसएचएवी’ के एक दल से भी वार्ता की।