English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-27 071033

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी के चित्र छापने की मांग की है।

 

बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि नये नोटों पर एक तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर और दूसरी तरफ भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र छापे जा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर हमारे साथ देवी-देवताओं का आशीर्वाद नहीं है तो कई बार प्रयास करने के बाद भी हमारे प्रयास सफल नहीं होते हैं। मैं प्रधानमंत्री (मोदी) से हमारे करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र प्रकाशित करवाने की अपील करता हूं।’ उन्होंने कहा कि अगर हमारे करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र होंगे तो हमारा देश तरक्की करेगा, मैं इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को एक-दो दिन में पत्र लिखूंगा। मुख्यमंत्री ने इंडोनेशिया का उदाहरण दिया, जो एक मुस्लिम देश है और जिसके करेंसी नोट पर भगवान गणेश का चित्र मौजूद है। उन्होंने सवाल किया, ‘जब इंडोनेशिया ऐसा कर सकता है तो हम क्यों नहीं? नये करेंसी नोटों पर ये चित्र छापे जा सकते हैं।’

Also read:  अशोक गहलोत आज राज्य का बजट पेश करेंगे, जानें क्या खास रहेगा बजट में

भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि देश अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के लगातार कमजोर होने के कारण नाजुक स्थिति से गुजर रहा है।

Also read:  ठाणे जिले के मुंब्रा टाउनशिप में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध, अवैध दरगाहों और एक मस्जिद को हटाने की अपील

हिंदू विरोधी चेहरे को छिपाने की कोशिश : भाजपा

भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की मांग चुनाव से पहले अपनी पार्टी के ‘हिंदू विरोधी कुरूप चेहरे को छिपाने की असफल कोशिश’ है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘कल तक जो लोग दीपावली मनाने पर जेल में डालने की धमकी दे रहे थे, राम मंदिर को नकार रहे थे, कश्मीरी हिन्दुओं का अपमान कर थे, वो आज कलयुग के कालनेमी बनकर राम-राम और लक्ष्मी-गणेश का गान कर रहे हैं, यह यू-टर्न राजनीति की पराकाष्ठा है।’

Also read:  दुनिया का सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल है BSF, LoC का यह वीडियो देखकर छूट जाएगी कंपकपी