English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-01-02 193747

केरल के कोल्लम में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। कुत्ते बच्चों से लेकर बड़ों तक पर हमला कर रहे हैं। कुत्तों ने 12 साल की बच्ची समेत सात लोगों पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। यह घटना कोल्लम कुलथुपुझा श्रीधर्म शास्ता मंदिर के बाहर रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई।

 

घटना एक मंदिर के बाहर घटी। पीड़ित लोगों को बचाने के लिए दो पुलिसकर्मी आए तो कुत्तों ने उन्हें भी दौड़ा दिया। स्थानीय लोगों की मदद से कुत्तों को भगाया गया। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल हुए सात लोगों में अयप्पा भक्त भी शामिल हैं। वे दूसरे राज्य से यहां मंदिर में पूजा करने आए थे।

Also read:  सीएम मनोहर लाल ने कहा सार्वजनिक स्थानों पर पूजा ठीक नहीं

दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल

कुत्तों द्वारा किए गए हमले में घायल हुए लड़की का नाम अभिरामी है। सभा घायलों को इलाज के लिए कुलथुपुझा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इजाकी और मणिकंदन नाम के दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्हें पुनालुर तालुक अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

Also read:  राजस्थान के बाड़मेर में अनोखी घटना देखने को मिली, सास को हुआ दामाद से प्यार, दोनों ने उठाया ये कदम

बता दें कि पिछले दो दिनों से मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। आवारा कुत्तों द्वारा किए गए हमले से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। लोगों ने कहा कि मंदिर परिसर और सड़क के दोनों ओर आवारा कुत्तों द्वारा उत्पात मचाना बेहद गंभीर है। इन कुत्तों को पकड़कर कहीं दूर भेज देना चाहिए। नगर निगम को इस परेशानी पर ध्यान देना चाहिए। घायल व्यक्तियों में से एक जैकब अपने दोस्त के साथ बात कर रहा था तभी एक आवारा कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया।

Also read:  अतीक के व्हाट्सऐप चैट से खुलासा, किस तरह वो सलाखों के पीछे से चलाता था वसूली का रैकेट