English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-11 204517

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में अंधविश्वास की सारी हदें पर हो गईं। यहां देखते ही देखते इंसानियत हैवानियत बदल गई। मासूमों के इलाज के लिए अंधविश्वास का सहारा लिया गया।

 

बच्चों के इलाज के लिए गर्म सरियों को उनके शरीर पर दागा गया, जिसके मासूमों की हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया। पीड़ित बच्चों की उम्र सात माह व 10 माह बताई जा रही है।

कथित तौर पर सात माह के बालक और 10 माह की बालिका का पहले चचुआ (गर्म सलाख) लगाकर उसका ईलाज किया गया। स्थिति गंभीर होने पर परिजन बच्चों को जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के शिशु रोग वार्ड में तीन दिन पूर्व खालवा ब्लॉक के ग्राम चिमईपुर निवासी सात माह के बच्चे को भर्ती कराया गया। बच्चे को सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

Also read:  एसबीआई ने 15 अगस्त को ग्राहकों को दिया झटका, एमसीएलआर में बढ़ोतरी, बढ़ जाएगा ईएमआई का बोझ

जांच में उसे निमोनिया और खून की कमी पाई गई।

बच्चे के पेट पर गर्म चिमटे से दाग के निशान थे। बच्चे की मां ने बताया कि पेट में तकलीफ होने के बाद गांव के लोगों ने कहा था कि बड़वा बाबा (तांत्रिक) से चचुआ लगवा लो ठीक हो जाएगा। इसके कारण चचुआ लगवाया था। बच्चे की तबीयत दो दिन तक ठीक रही फिर आचनक तेज बुखार आना शुरू हो गया। इसलिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Also read:  बिहार में पहली बार JEE Advanced की परीक्षा 11 शहरों में होगी

दूसरा मामला खालवा ब्लॉक का है यहां 11 माह की बालिका को भी सांस लेने में तकलीफ के चलते परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। उदियापुरा निवासी बालिका के पेट पर भी गर्म सलाखों से दागने के निशान थे। हालत नाजुक बताई जा रही है उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से उसे इंदौर रेफर करने की तैयारियां चल रही है।

वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह का इलाज इजाजत साइंस नहीं देता ना ही साइंस की किसी की किताब में इस तरह के के इलाज का कोई परमिशन दी गई है। खंडवा जिला अस्पताल के शिशु रोग वार्ड में दो बच्चों को भर्ती किया है, जिन्हें निमोनिया की शिकायत है और खून की कमी है। बच्चों का इलाज किया जा रहा है। दोनों बच्चों के शरीर पर गर्म सलाख या चिमटे से दागने के निशान भी है। अंधविश्वास के कारण आदिवासी लोग बच्चों का इस तरह से इलाज करवा रहे हैं, जो गलत है।

Also read:  कुवैत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 143 नए केस आए सामने