English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-05 104440

राज्य में आज मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की सम्भावना है और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों गुजरात में लू चलने की संभावना है।

 

 गुजरात में तपती गर्मी ने लोगों की नाक में दम करके रख दिया है। राज्य में आज मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की सम्भावना है और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अगले तीन दिनों गुजरात में लू चलने की संभावना है. सोमवार को भी राज्य ने गर्मी से यही हालात रहे।

Also read:  26 जनवरी की हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू और चार लोगों के समेत दिल्ली पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर दिया है

सोमवार को यह रहा तापमान

सोमवार को अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो पिछले कुछ दिनों में सबसे अधिक है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, सामान्य तापमान की तुलना में यह 4.6 डिग्री अधिक था। राजकोट के साथ शहर राज्य में सबसे गर्म था।

Also read:  लालू यादव का बीजेपी पर हमला, कहा-बीजेपी के रूप में अंग्रेजी शासन की वापसी हुई है

भुज में 41.8 डिग्री सेल्सियस, दीसा में 41.7 डिग्री सेल्सियस और वडोदरा में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया था। पूर्वानुमान में कहा गया है, ‘अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद अगले 3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

Also read:  वायु सेना ने राफेल और तेजस के बाद 114 और लड़ाकू विमान हासिल करने पर किया फोकस , भारत में ही बनेंगे 96 मीडियम मल्टी रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट,

लू से बचने के लिए विभाग ने जारी की एडवाइजरी

स्वास्थ्य विभाग ने लू लगने के लक्षणों और इसके प्रभाव को कम करने के तरीकों के बारे में आगाह किया और एक एडवाइजरी जारी की जिसमें नागरिकों कहा गया कि यदि संभव हो तो वे सीधे गर्मी से बचें, बहुत सारे तरल पदार्थों का सेवन करें और अपने सिर को गीले कपड़े से ढकें।